फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनएचएम कर्मचारी की हड़ताल बीसवें दिन रही जारी

एनएचएम कर्मचारी की हड़ताल बीसवें दिन रही जारी

Mon, 25 Feb 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारी की हड़ताल बीसवें दिन रही जारी
एनएचएम कर्मचारी की हड़ताल बीसवें दिन रही जारी
विज्ञापन

- सरकार और जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिला कोई आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएम पंचकूला के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जारी रही। बीस दिन हड़ताल करने के बाद भी कर्मचारियों की मांगे सरकार मानने से इंकार कर रही है। हड़ताल की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुनीर अहमद ने की। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले बीस दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। महिलाएं भी अपने छोटे बच्चों को लेकर हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं। मंच का संचालन डॉ. अशोक ने किया। पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे राजेश, रघु, संध्या व मीनाक्षी को कल विधिवत जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी सरकार को झूठी रिपोर्ट पेश कर गुमराह कर रहे हैं और अपने स्तर पर कर्मचारियों को डरा धमकाकर हड़ताल को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों का यह कहना है कि जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठी एनएचएम कर्मचारी मीनाक्षी ने कहा कि हमें स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी करते 20 साल हो गए हैं लेकिन आज तक हमें कोई सेवा सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। हम उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं कि यदि हमें आज नौकरी से निकाल दिया जाता है तो हम कहीं और आवेदन करने योग्य भी नहीं है। दिन रात काम करने के बाद भी हमें यही भय रहता है कि पता नहीं इस बार हमारा कांट्रेक्ट रिन्यू होगा कि नहीं। हम इसी भय से मुक्त होकर ड्यूटी करना चाहते हैं। इसलिए सरकार से हम अपनी स्थाई सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अब सरकार को भी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य व एनएचएम कर्मचारियों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए अड़ियल रवैया छोड़कर जल्द ही उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मुनीर अहमद ने बताया कि हड़ताल आगे भी जारी रहेगी और अनिश्चितकालीन भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed