फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनएचएम कर्मचारियों की ओर से हड़ताल रही जारी

एनएचएम कर्मचारियों की ओर से हड़ताल रही जारी

Sun, 24 Feb 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की ओर से हड़ताल रही जारी
एनएचएम कर्मी की भूख हड़ताल जारी, अब होगी आमरण अनशन की तैयारी
विज्ञापन


- 98 कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के बाद हो रही है परेशानी
- बोले, जल्द ही आमरण अनशन पर जाने को मजबूर होंगे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबाव बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सेक्टर-6 पंचकूला जनरल अस्पताल में हड़ताल पर बैठे 98 एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। 19 दिन की चल रही स्ट्राइक के बाद मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इधर, कर्मचारियों का कहना है कि वह अब भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं आमरण अनशन के लिए भी जल्द ही तैयारी कर लेंगे। एनएचएम कर्मचारी बीती पांच फरवरी से पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। आम जनता बुरी तरह से परेशान हैं। लेकिन सरकार अभी भी अपने अड़ियल रवैए पर अड़ी हुई है और जनता व कर्मचारियों को हो रही परेशानी की कोई सुध नहीं ले रही है। जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

शनिवार को हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला प्रधान मुनीर अहमद ने बताया कि हमारी मुख्य मांग एनएचएम कर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना व पिछले एक साल से लंबित मांगों को पूरा करना है। उधर सरकार की ओर से अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है जिस वजह से एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। धरने की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा ने की। मंच का संचालन हितेश शर्मा ने किया। प्रदेश महासचिव हरिराज ने कहा कि पूरे प्रदेश में कर्मचारी 72 घंटे अनवरत भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यदि सरकार जल्द ही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो जल्द ही आमरण अनशन पर जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार हमारी मांगों पर कार्रवाई करने वाली है। डॉ. अशोक ने बताया कि पंचकूला में जिला अध्यक्ष मुनीर अहमद, सचिव अरविंद यादव, खजांची देवेंद्र सैनी, संदीप कुमार व अनिल कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दिन रात एनएचएम कर्मचारी अब धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed