फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हम किसी भी जवान का एहसान नहीं उतार सकते चाहें वह आर्मी,बीएसएफ सीआरपीएफ या पुलिस का जवान हो: दिलेर मेंहदी और सपना चौधरी

हम किसी भी जवान का एहसान नहीं उतार सकते चाहें वह आर्मी,बीएसएफ सीआरपीएफ या पुलिस का जवान हो: दिलेर मेंहदी और सपना चौधरी

Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
हम किसी भी जवान का एहसान नहीं उतार सकते चाहें वह आर्मी,बीएसएफ सीआरपीएफ  या पुलिस का जवान हो: दिलेर मेंहदी और सपना चौधरी
जवान और किसान का अहसान हम कभी नहीं चुका सकते : सपना चौधरी
विज्ञापन


बावली तरेड़ तन्ने चाला पाड़ दिया है.. हरियाणवी गाने के शूटिंग के सिलसिले में पिंजौर आए हैं दिलेर मेहंदी और सपना चौधरी

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। देश के जवान और किसान दो ऐसी शख्सियत हैं जिनका अहसान हम कभी भी नहीं चुका सकते। चाहे इंडियन आर्मी हो या बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस या ट्रैफिक का जवान हमें सभी का आदर करना चाहिए क्योंकि उनकी जिंदगी चुनौतीपूर्ण है। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि इंडियन आर्मी की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं। यह बात मशहूर डांसर सपना चौधरी ने वीरवार को अमरावती एनक्लेव में स्थित चोखी ढाणी में एक हरियाणवी गाने की शूटिंग के दौरान कही। हरियाणवी गाने ‘बावली तरेड़ तन्ने चाला पाड़ दिया है’ को दिलेर मेंहदी और सपना चौधरी ने मिलकर गाया है। यह गाना अगले महीने रिलीज हो जाएगा।
इस मौके पर सपना चौधरी ने कहा कि अगर उन्हें फिल्मों में किसी हीरो के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह संजय दत्त के साथ फिल्म करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि संजू बाबा उनके फेवरेट एक्टर हैं। आतंकी हमले पर बोलते हुए सपना ने कहा कि बुजदिलों ने पीछे से वार किया अगर सामने से वार करते तो हमारे जांबाज उनका मुंह तोड़ जवाब देते।
विज्ञापन


सैनिकों के लिए फंड्स को फ्री शो कर सकता हूं : दिलेर मेहंदी
इस अवसर पर मशहूर गायक दिलेर मेंहदी ने कहा कि सैनिकों के लिए फंड्स इकट्ठा करने के लिए किसी के भी बुलावे पर पूरे भारत में जाकर शो कर सकता हूं और शो करने के लिए किसी से एक पैसा भी नहीं लूंगा। दिलेर मेंहदी ने कहा कि अगर फिल्मों में काम करने की बात की जाए तो खुद पैसा लगाकर फिल्मों में हीरो बनने से कोई फायदा नहीं है। हां यदि कोई अच्छा रोल होगा या डायरेक्टर, प्रोड्यूसर कहेगा तो रोल के अनुसार सोचेंगे। उन्होंने कहा कि वह सैनिकों को फंड्स दिए जाने के हक में नहीं हैं, इसकी बजाय हर जवान, पुलिस को फंड्स की जगह बुलेट प्रूफ जैकेट, जैमर आदि सुरक्षा संबधित उपकरण देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed