फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अस्पताल में टूटी व्हील चेयर स्ट्रेचर के कारण मरीज हो रहे परेशान

अस्पताल में टूटी व्हील चेयर स्ट्रेचर के कारण मरीज हो रहे परेशान

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में टूटी व्हील चेयर  स्ट्रेचर के कारण मरीज हो रहे परेशान
अस्पताल में टूटी व्हील चेयर स्ट्रेचर के कारण मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन


- मरीजों की मदद नहीं कर रहे तैनात कर्मचारी, लोगों को हो रही असुविधा
- पार्किँग तक स्ट्रेचर लेकर लोग मरीजों को लाद रहे कारों में

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -6 जनरल अस्पताल में जब किसी मंत्री का दौरा होता तो भले ही इमरजेंसी के बाहर नए व्हील चेयर और स्ट्रेचर हो। लेकिन आम दिनों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को अमर उजाला टीम की ओर से जब हकीकत की जांच की गई है तो यह बात सामने आई। जांच पड़ताल के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर रखे व्हील चेयर टूटे पड़े थे। साथ ही मौके पर तैनात कर्मचारी भी पेशेंट की कोई मदद नहीं करते हैं।
जनरल अस्पताल में रोजाना 500 के करीब मरीज आते हैं। मंगलवार को ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों की संख्या करीब 600 हो गई है। इमरजेंसी में मरीजों को अव्यवस्था के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में व्हील चेयर टूटी होने पैरालाइसिस के पेशेंट बैठ नहीं पाते है। वहीं स्ट्रेचर भी टूूटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस तरह परेशान हुए पेंशेंट
पंचकूला सेक्टर-21 अशोक कपाही ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम को इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में लेकर आए थे। उनकी पत्नी के शरीर का दाहिना भाग पूरी तरह से पैरालाइसिस है। अशोक इमरजेंसी में पत्नी का गैस्टर चेंज कराने आए थे। गैस्टर अस्पताल से नहीं मिला। वह बाहर से गैस्टर खरीदकर लाए थे। तब उसे डॉक्टरों की टीम ने लगाया। उन्होंने बताया कि यहां के कर्मचारी की ड्यूटी स्ट्रेचर पर है। जिस वजह से कर्मचारियों ने उनकी पत्नी को गाड़ी में बैठाने पर भी कोई मदद नहीं की। वह सीनियर सिटीजन हैं। इस तरह के हालात में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर-7 से इलाज कराने आए सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें पैर में तकलीफ थी। यहां पर रखी व्हील चेयर में कोई स्टैंड नहीं है। इसके अलावा अन्य मरीजों को भी जमकर परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी में जो भी खामियां हैं। उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। स्ट्रेचर और व्हील चेयर भी नए रखे जाएंगे। - योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed