फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भूख हड़ताल पर बैठकर एनएचएम कर्मचारी आज से जताएंगे विरोध

भूख हड़ताल पर बैठकर एनएचएम कर्मचारी आज से जताएंगे विरोध

Mon, 18 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठकर एनएचएम कर्मचारी आज से  जताएंगे विरोध
भूख हड़ताल पर बैठकर एनएचएम कर्मचारी आज से जताएंगे विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला पंचकूला के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। हड़ताल के 13वें दिन भी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली। एनएचएम कर्मचारी बीते पांच फरवरी से पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

रविवार को भी एनएचएम कर्मचारी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांतिपूर्वक हड़ताल स्थल पर बैठे रहे। रोष प्रदर्शन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। जिला अध्यक्ष मुनीर अहमद ने बताया कि शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन निकालकर जल्द ही मुख्यमंत्री महोदय को सौंपेंगे। जिला सचिव अरविंद यादव ने कहा कि सोमवार से हमारे कुछ साथी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। फिर भी सरकार नहीं मानी तो जल्द ही आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। सरकारकर्मचारियों को टर्मिनेट करने के बजाय उनकी मांगों पर कार्रवाई करते हुए जल्द हड़ताल को खत्म करवाए। पूरे प्रदेश में अब तक 4000 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जा चुका है। जिला पंचकूला में भी 32 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। प्रदेश भर में आम जनता परेशान है और मरीजों को अपने इलाज के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। उधर, अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed