{"_id":"5c61dfa0bdec22737427579a","slug":"15499182211125-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न योजनाओं के लिए 25 लाभार्थियों को उपलब्ध कराई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न योजनाओं के लिए 25 लाभार्थियों को उपलब्ध कराई राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न योजनाओं के लिए 25 लाभार्थियों को उपलब्ध कराई राशि
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक 25 लाभार्थियों को दस लाख बीस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। इसमें सात लाख 63 हजार रुपये की राशि का बैंक ऋण, एक लाख 83 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 74 हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि उक्त राशि में से तीन लाभार्थियों को पशु पालन के लिये एक लाख 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई, जिसमें एक लाख 35 हजार रुपये का बैंक ऋण, 15 हजार रुपये की अनुदान राशि शामिल है। भेड़ बकरी पालन के लिये एक लाभार्थी को 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसमें 20 हजार रुपये का ऋण व 10 हजार रुपये की अनुदान राशि शामिल है। इसी प्रकार दो लार्भियों को सुअर पालन के लिये एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसमें 80 हजार रुपये की राशि का बैंक ऋण व 20 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ओद्यौगिक क्षेत्र के लिये एक लाभार्थी को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसमें 41 हजार रुपये की राशि ऋण के रुप में चार हजार रुपये की अनुदान राशि व पांच हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है।