{"_id":"5c6087d8bdec224a415dc63b","slug":"154983021218-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार उम्मीदवारों ने दिया पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार उम्मीदवारों ने दिया पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार उम्मीदवारों ने दिया पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट
- ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह से रहा उम्मीदवारों को जमावड़ा
- बसें मिलने में आ रही उम्मीदवारों को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस के जवानों की फिजिकल टेस्ट परीक्षा हुई। इसमें चार हजार से अधिक जवानों ने टेस्ट में भाग लिया। दौड़ में कामयाब होने वाले उम्मीदवारों की वेरीफिकेशन भी की गई। इस दौरान यहां पर आने वाले उम्मीदवारों को बस सुविधा नहीं मिल रही थी। इस कारण उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रोजाना चार हजार उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल के लिए बुलाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग समय पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देने का समय दिया गया है। स्टेडियम से बस स्टाफ तक बसों का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर उम्मीदवारों को परेशानी हो रही है। वहीं फूड स्टाल की भी व्यवस्था बाहर नहीं है। वहीं उम्मीदवारों के साथ आए अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिजिकल टेस्ट देने आए सुजीत मलिक, सुधीर सिंह, अवाज सिंह, अमित कुमार ने बताया कि उनका फिजिकल टेस्ट अच्छा हुआ है। अभी 21 फरवरी तक सभी को बुलाया जाएगा। इसके बाद मार्कशीट की वेरीफिकेशन की जाएगी। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी। वहीं पुलिस की ओर से यहां पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। उम्मीदवारों के लिए बाहर गाइडलाइन का बोर्ड लगाया गया है।