{"_id":"5c5ddd4abdec2259c0069e5a","slug":"1549655480993-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 93 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति गोली: राजीव अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 93 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति गोली: राजीव अरोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 93 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति गोली : अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एक से 19 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों को एलबेंडाजोल गोली खिलाकर राज्य में कृमि संक्रमण से मुक्ति अभियान की शुरुआत की। प्रदेश के 93 लाख बच्चों को इस गोली का सेवन करवाया जाएगा। विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने विभिन्न स्कूलों के करीब 100 बच्चों को गोली खिलाकर पंचकूला से अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर तथा स्कूलों के अध्यापकों का सहयोग लिया जा रहा है। राष्ट्र्ीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अमनीत पी कुमार ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों एवं युवाओं के पेट दर्द, बुखार तथा एनिमिया तक की समस्या हो जाती है। इससे निजात के लिए यह दवाई महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल, निदेशक जेएस ग्रेवाल, सिविल सर्जन योगेश शर्मा, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, आंगनबाड़ी वर्कर सहित अनेक स्कूलों के बच्चे मौजूद थे।