फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच शहरी समृद्धि मेले का आगाज

शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच शहरी समृद्धि मेले का आगाज

Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच शहरी समृद्धि मेले का आगाज
महाबीर गुड्डू ने बांधा समा, गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच शहरी समृद्धि मेले का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय चार दिवसीय शहरी समृद्धि मेले का शुक्रवार को आगाज शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। स्वयं सहायता समूह भिवानी की रेणु चावला ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल, एसडीएम पंकज सेतिया, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह मौजूद रहे। प्रथम दिन महाबीर सिंह गुड्डू ने भगवान शंकर की समाधि के दौरान माता पार्वती के संवाद को रागिनी के जरिये सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बम लहरी के गाने सुनकर लोग झूमते नजर आए। अन्य कलाकारों की ओर से भी शानदार प्रस्तुति दी गई।
पहले दिन लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला। शनिवार एवं रविवार को लगभग 5 से 7 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान नगर निगम के विकास कार्यों, सरकार की नीतियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी लोगों को दिया जा रहा है। मेले के दौरान विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि तीन दिन तक शाम 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 9 फरवरी को सलीम हरियाणवी, 10 को अनीता राय एवं 11 को हरियाणवी फॉक डांस गजेंद्र फौगाट प्रस्तुत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने चखा व्यंजनों का स्वाद
मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कोई भी नागरिक उनसे सामान खरीद सकते हैं। इसके साथ-साथ मेले में फूड स्टाल भी लगाए गए जिसमें लोगों को तरह-तरह के व्यंजन खाने का स्वाद चख रहे हैं।


खराब मौसम के चलते देरी से शुरू हुआ मेला
मौसम खराब होने के चलते जहां मेला देरी से शुरू हुआ, वहीं दर्शकों की संख्या भी उम्मीद से कम रही लेकिन शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। निगम अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को दिनभर बारिश होने के चलते ग्राउंड खराब हो गया था। ग्राउंड को सही करने और टेंट को सुखाने में समय लगा, जिसके चलते मेला निर्धारित समय से थोड़ी देर बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed