{"_id":"5c50b015bdec2273a83b991b","slug":"1548791945110-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर पार जल्द बहेगी 10 करोड़ की विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घग्गर पार जल्द बहेगी 10 करोड़ की विकास की बयार
विज्ञापन
घग्गर पार जल्द बहेगी 10 करोड़ की लागत से विकास की बयार
- हर्बल पार्क सेक्टर 3/21 के पुल से लेकर सेक्टर-8 तक सड़क के दोनों तरफ बनेगा फुटपाथ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। घग्गर पार के सेक्टर-23 से लेकर सेक्टर-32 तक के कई सेक्टरों की सड़कें करीब 10 करोड़ की लागत से चमकेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। क्लाइमेट चेंज होते ही सड़कों को रीकार्पेटिंग का काम शुरू हो जाएगा। एचएसवीपी के डिवीजन नंबर 2 के एक्सईएन एनके पायल ने बताया कि सेक्टर-23 से लेकर सेक्टर-32 तक कई सड़कों की रीकार्पेटिंग की तौयारी कर ली गई है, जिसमें सेक्टर-23 की अंदरूनी सड़कें, सेक्टर-24 के शॉपिंग कांप्लेक्स की सड़कें, सेक्टर 27 /28 की विभाजित सड़क, सेक्टर-27 और हर्बल पार्क वाली सड़क, सेक्टर-31 और सेक्टर-32 की मुख्य सड़कें शामिल हैं। इसके साथ-साथ हर्बल पार्क की दीवार भी बनाई जाएगी।
एचएसवीपी के एक्सईएन ने बताया के सेक्टर-3/21 के घग्गर पुल से लेकर सेक्टर-28 तक मुख्य सड़क के दोनों तरफ 5-5 फुट का फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इस कार्य की डीएनआईटी अप्रूव हो चुकी है और टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही है। इन सभी कामों की कुल अनुमानित लागत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
घग्गर पर एक और पुल को लेकर हुई मीटिंग
सेक्टर-20 /21 की विभाजित सड़क से सेक्टर-24 /26 के राउंड अबाउट तक घग्गर नदी पर एक और पुल बनाने की तैयारी जोरों पर है। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से 300 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को एचएसवीपी के डिवीजन नंबर 2 के एक्सईएन एनके पायल ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सरकार चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात की और पुल निर्माण के लिए पंजाब द्वारा सड़क की जमीन देने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। फैसला आगामी दो तीन दिन में होने के बात कही जा रही है। एनके पायल ने बताया कि घग्गर पर पुल बनाने के लिए और उसे पंचकूला की सड़कों के साथ जोड़ने के लिए रास्ते में पड़ती पंजाब वन विभाग की जमीन की आवश्यकता है। कितनी जमीन पंजाब क्षेत्र से चाहिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा इस का पूरा लेखा जोखा बनाकर चीफ सेक्रेटरी हरियाणा सरकार एवं पंजाब सरकार को दे दिया गया है। अब पंजाब सरकार द्वारा पंजाब वन विभाग को जमीन को मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण की जाएगी और पंजाब से जमीन लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा उस जमीन पर सड़क त्याग कर उसे घग्गर पुल के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब की जमीन पर बनेगी सड़क
एचएसवीपी के एक्सईएन ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अपने खर्च पर पंजाब की जमीन पर सड़क बनाई जाएगी। उसे पुल के साथ जोड़ा जाएगा। फिर इस सड़क को पंजाब के हवाले कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर घग्गर पार के सेक्टरों का विकास अब तेजी से होने वाला है और लोग जल्द ही घग्गर पार का शब्द बोलना और लिखना बंद कर देंगे। क्योंकि जब घग्गर नदी पर पुल बन जायेंगे तो पंचकूला के पुराने सेक्टर और विकसित हो रहे घग्गर पार के सेक्टरों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।