फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वाइन फ्लू के दो नए केस आए सामने

स्वाइन फ्लू के दो नए केस आए सामने

Wed, 30 Jan 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो नए केस आए सामने
नाडा साहिब और बरवाला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
विज्ञापन

- 46 वर्षीय महिला और तीन साल का बच्चे में हुई पुष्टि
- अब तक कुल मिलाकर 14 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में दो नए स्वाइन फ्लू के केस सामने आए हैं। इसमें नाडा साहिब में रहने वाली 46 वर्षीय महिला को भी स्वाइन फ्लू कंफर्म हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि महिला कुछ दिन पहले अमृतसर गई हुई थी। जहां उसकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके अलावा बरवाला के तीन साल के बच्चे को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। बच्चा पीजीआई में ही एडमिट है। डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की 6 बहनों और मां-बाप को भी स्वाइन फ्लू की दवाएं और वेक्सीनेशन दी है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक करने वाली टीम नाडा साहिब पहुंची। महिला के घर के लोगों की टीम ने काउंसिलिंग की है। यह सैंपल पंचकूला की टीम से लेकर पीजीआई भेजे गए थे। अब तक कुल मिलाकर 14 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसमें पंचकूला के अब तक छह केस सामने आए हैं। बाकि अन्य सात केस पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के से आए हैं।

पंचकूला में अब स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव केस ज्यादा भीड़ वाले एरिया से आ रहे हैं। यह केस पब्लिक कॉन्टेक्ट और दूसरे राज्यों में ट्रैवेलिंग के बाद सामने आए हैं। अभी तक पंचकूला में स्वाइन फ्लू के आए केस में यही बात सामने आए है। वहीं, एक इनफेक्टिड एरिया के लोगों के संपर्क में तो दूसरा ट्रैवलिंग करने के बाद स्वाइन फ्लू का शिकार हुआ है। पहले केस में कालका निवासी 56 साल के बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू हो गया है। बुजुर्ग दिन में वाटर वर्क्स में काम करते हैं। सेक्टर-16 में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed