फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कालका-शिमला ट्रेक पर नई ट्वॉय ट्रेन का आवागमन शुरू

कालका-शिमला ट्रेक पर नई ट्वॉय ट्रेन का आवागमन शुरू

Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेक पर नई ट्वॉय ट्रेन का आवागमन शुरू
रेल मोटर कार की जगह छह डिब्बों वाली ट्रेन शुरू
विज्ञापन


- हावड़ा-कालका के कनेक्शन में चलेगी ट्रेन, ट्रायल के तौर पर तीन माह के लिए चलाया
- कालका से शिमला तक के सफर के लिए किराया प्रति व्यक्ति 630 रुपये रखा गया है

अमर उजाला ब्यूरो
कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर यात्रियों की मांग को देखते हुए स्पेशल नई ट्रेन नम्बर 52459/60 का शनिवार 26 जनवरी से आवागमन शुरू कर दिया गया है। नॉर्दन रेलवे की छह डिब्बों वाली इस स्पेशल ट्रेन को रेल मोटर की जगह चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस सुहावने सफर का आनंद ले सके। पहले ही दिन ट्रेन में सैलानियों का तांता देखने को मिला जिसको लेकर रेलवे कर्मचारी भी गदगद दिखाई दिए। इस ट्रेन के चलने के बाद कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या अब सात हो गई है। ट्रेन को ट्रायल के तौर पर 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक तीन माह के लिए चलाया जा रहा है। बता दें कि रेलवे द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई नये कोच तैयार किए जा रहे हैं। उक्त ट्रेन में कोच की फ्लोरिंग वुडन की लगाई गई है जिसमें पीवीसी का अहसास होता है। साथ ही वेस्टर्न स्टाइल के वाशरूम, विंडो वाइडर हैं इस पर रोलर ब्लाइंड्स लगाई गई है। एसी कोच होने के साथ-साथ इसमें डस्टबिन भी लगे हुए है। इस ट्रेन के कालका से शिमला तक के सफर के लिए किराया प्रति व्यक्ति 630 रुपये रखा गया है। बच्चों सहित सभी पुरुष व महिला यात्रियों के लिए किराया समान है।

हावड़ा-कालका के कनेक्शन में चलेगी
ट्रेन नंबर 52459 ब्रॉडगेज 12311 हावड़ा- कालका मेल के कनेक्शन के साथ चलेगी। ट्रेन नंबर 52459 कालका से 05.10 बजे रवाना हुई और 10.05 पर शिमला पहुंची। जोकि ट्रेन नं- 52460 शिमला से 17.25 पर रवाना होगी और 22.05 बजे कालका पहुंचेगी। जिसका 12312 कालका-हावड़ा मेल के साथ आगे का संबंध होगा।
विज्ञापन


कालका-शिमला मार्ग पर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन के शुरूआती दो दिनों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है, आगे भी इसी तरह के रिस्पांस की उम्मीद करते हैं। अब यात्री अधिक आरामदायक सीटों और अन्य सुविधाओं के साथ हिमालय के सुंदर प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले सकते हैं। - हरि मोहन सीनियर डीसीएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed