फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंचकूला के आठ राउंड अबॉउटस की जाँच का फाइनल राउंड आज हुआ पूरा

पंचकूला के आठ राउंड अबॉउटस की जाँच का फाइनल राउंड आज हुआ पूरा

Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के आठ  राउंड अबॉउटस की जाँच का फाइनल राउंड आज हुआ पूरा
आठ राउंड अबॉउटस की जांच का फाइनल राउंड हुआ पूरा
विज्ञापन


- विशाल सेठ सहित तीन सदस्यीय कमेटी ने तीन घंटे राउंड अबॉउटस की जांच की
- मंत्री कविता जैन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, अभी वे जींद उपचुनाव में है बिजी

अमर उजाला बयूरो
पंचकूला। शहर के आठ राउंड अबॉउटस के कुल 2.84 करोड़ रुपये के काम में लगभग 1.25 करोड़ के घोटाले की जांच को हरियाणा सरकार के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ और कमेटी के दो सदस्यों ने जांच पूरी कर ली है। कमेटी की ओर से तीन घंटे तक पंचकूला के सभी राउंड अबॉउटस की जांच की गई। बुधवार दोपहर तीन बजे तीन सदस्य जांच कमेटी के सदस्य करनाल निगम के चीफ इंजीनियर रमन शर्मा व एसई रामजी लाल ने तकनीकी सलाहकार के साथ पंचकूला के सभी राउंड अबॉउटस की जांच शुरू की थी। तीन घंटे तक सभी राउंड अबॉउटस पर हुए विभिन प्रकार के कार्यों का तकनीकी तौर पर बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। बुुधवार को जांच के बारे में बताते हुए तीन सदस्यीय कमेटी के सदस्य तकनीकी सलाहकार ने बताया कि उन्होंने अकेले तो पहले ही जांच कर ली थी। परंतु निकाय मंत्री कविता जैन द्वारा जांच में शामिल किए गए अन्य दो सदस्यों रमन शर्मा और रामजी लाल भी बुधवार को पंचकूला आए थे और कई घंटों तक पंचकूला के सभी विवादित 8 राउंड अबॉउटस का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की स्पेशिफिकेशन्स के साथ तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। तकनीकी सलाहकार ने बताया कि निर्माण में उपयोग हुए सामान का मार्केट से सर्वे किया गया। तकनीकी सलाहकार ने कहा कि तीनों सदस्यों द्वारा आपस में हर पहलू पर विचार-विमर्श किया गया। राउंड अबॉउटस की जांच के फाइनल राउंड को पूरा कर लिया गया। तकनीकी सलाहकार ने बताया कि मंत्री कविता जैन के जींद चुनाव से वापस आते ही 28 और 29 जनवरी को तीनों सदस्य अपनी फाइनल रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed