{"_id":"5c478369bdec22738f51ed17","slug":"154819069012-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को लिखा पत्र
विज्ञापन

सोसायटी ने की जिमखाने के मैनेजर भर्ती की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लोक सर्वहितकारी सोसायटी पंचकूला की ओर से मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण निगम पंचकूला और हरियाणा सीएम को लिखित पत्र जारी किया गया। जिसमें पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के बाकी जिमखाना क्लबों में गड़बड़ियों का केस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में होने के कारण पैसा रिपेयर के अलावा बाकी कामों में न लगाने के लिए अनुरोध और पंचकूला के जिमखाने के लिए मैनेजर की पोस्ट पर इंटरव्यू के आधार पर स्थायी नियुक्ति जल्द करने की मांग की मांग की गई। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सभी जिमखाने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑफिसर द्वारा संचालित किए जा रहे है। दूसरा यहां पर अस्थाई तौर पर दूसरे शहरों से जैसे गुरुग्राम और फरीदाबाद से वहां के जिमखाने के मैनेजरों को हफ्ते में दो दिनों का एडिशनल चार्ज पंचकूला के जिमखानों की देखरेख के लिए पता नहीं क्यों दिया गया है जबकि गुरुग्राम के जिमखाने में तो पहले से गैरकानूनी तौर पर जिमखाने की जमीन को साजिश के तहत किसी टेंट हाउस वाले को देने का मामला बना हुआ है जिमखाना क्लब तो हर रोज चलता है तो दो दिनों के एडिशनल चार्ज पर 300 किलोमीटर दूर के ही मैनेजरों को यहाँ लगाना सवाल खड़े करता है। जबकि पंचकूला के ही जिमखाने के लिए मैनेजर की पोस्ट के लिए विज्ञापन देकर इंटरव्यू भी लिए गए थे और इसके लिए किसी एक को चुन भी लिया गया था लेकिन पता नहीं किन कारणों से आज तक उस चुने हुए व्यक्ति को अपाइंटमेंट लेटर नहीं दिया गया है और अब इसके बदले दूसरे शहरों के ही मैनेजरों को ही हफ्ते में दो दिनों का एडिशनल चार्ज देना सवाल खड़े करता है जबकि उनके अपने जिमखाने में ही गड़बड़ियां पाई गई है।