{"_id":"5c462074bdec2273934e09cc","slug":"154809982219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक परेशानी को दरकिनार कर आरओबी का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक परेशानी को दरकिनार कर आरओबी का निर्माण शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
पब्लिक परेशानी को दरकिनार कर आरओबी का निर्माण शुरू
- अधिकारियों ने दौरे के बाद सामान रखने की दी परमिशन
- साइट के साथ शिलान्यास का बोर्ड बनाने का कार्य जारी
- 15 दिन के बाद सेक्टर-19 का रास्ता कर हो जाएगा बंद
- आरओबी के लिए एक साल तक लोगों को करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आखिरकार सोमवार को सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार को सामान रखने के लिए जगह मुहैया करवा ही दी गई। इससे उम्मीद है कि आने वाले 10 से 15 दिन में विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एक दिन पूर्व ही अधिकारियों ने ठेकेदार को सामान गिराने से रोक दिया था, लेकिन जब इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन बैकफुट पर आ गया और सोमवार को ही सामान रखने के लिए जगह सुनिश्चित कर दी गई। इसके बाद प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरओबी का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी चिरंजी लाल गुप्ता एंड संस प्राइवेट लिमिटेड के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मीटिंग की। मीटिंग के बाद उन्हें सरकारी जमीन पर बालू, अर्थमूविंग मशीन और अन्य सामान रखने की जगह दी। इसी के साथ ही ठेकेदार ने आरओबी के शिलान्यास की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दीवार तैयार की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार ने जेसीबी की मदद से खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
अब फाटक को 15 दिन के अंदर बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यह काम युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा। इस काम को करीब डेढ़ साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी प्रशासन की ओर से की जा रही है। किसी को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन इसकी भी तैयारी भी कर रहा है। आरओबी का काम पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की देखरेख में किया जाएगा। इसके लिए कंपनी की ओर से काम शुरू किया जा रहा है। आरओबी पर पुल बनाने के लिए कंपनी की ओर से तैनात प्रतिनिधि मैनेजर नवनीत गुप्ता ने बताया कि काम युद्ध स्तर पर शुरू करने की तैयारी है। उन्हें एक्सईएन की ओर से जमीन दे दी गई है। सरकारी जमीन पर रेती, बजरी, सीमेंट, अर्थमूविंग मशीन सहित पूरा सामान रख रहे हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
अभी वैकल्पिक यह है रास्ता
अभी लोगों को वैकल्पिक रास्ते बलटाना से एनएच- 22 से ही पंचकूला के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर हरियाणा ने इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-19 के बीच बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन फाइनल कर दिया था। यह आरओबी एल शेप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज के काम के लिए जो सामान आया है। उसके लिए सेक्टर-19 फाटक के पास सरकारी जमीन अभी अलाट कर दी गई। कंपनी की ओर से सामान रख दिया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसलिए अभी फाटक बंद करने पर फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही मीटिंग कर दस दिन के अंदर हम फाटक बंद करेंगे। लोगों को वैकल्पिक रास्ता भी देंगे। - हरपाल सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
हमें सामान रखने की जगह अधिकारियों की ओर से दे दी गई है। हम काम दस दिन में शुरू कर देंगे। जल्द ही सेक्टर -19 की बैरिकेडिंग की जाएगी। लोगों को दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन का हम पूरा साथ देने को तैयार हैं। पुल का निर्माण हम एक साल के अंदर करने का प्रयास कर रहे हैं। - कश्मीरी लाल गुप्ता, प्रबंधक चिरंजी लाल गुप्ता एंड संस प्राइवेट लिमिटेड।