फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए घर बैठे कर सकते है आवेदन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए घर बैठे कर सकते है आवेदन

Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए घर बैठे कर सकते है आवेदन
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते है आवेदन
विज्ञापन

- 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कल्याण विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने के लिए अब पात्र विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन ही छात्रवृत्ति योजना के फार्म भरने की सुविधा प्रदान कर दी है। योग्य विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट पर 15 फरवरी तक फार्म अपलोड कर सकते हैं। जानकारी देते हुए पंचकूला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त, घुमंतू तथा अर्ध-घुमंतू जातियों तथा पिछड़े वर्ग के पोस्ट मैट्रिक से पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को उनके माता-पिता व अभिभावकों की आय के आधार पर योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। घुमंतू तथा अर्ध-घुमंतू तथा टपरीवास जातियों में से जो अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति की श्रेणी में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में इन योजनाओं के अंतर्गत छात्र अपने आवेदन ऑनलाइन ही भर सकते हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थाओं, मेडिकल संस्थानों व आईटीआई से डिग्री डिप्लोमा करने वाले सभी पात्र विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को हिदायत दी है कि वह अपने संस्थान, कॉलेज व विश्वविद्यालय का वर्ष 2018-19 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचआरवाई एससीबीसी स्कीम्स डॉट इन पर तुरंत रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed