फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेईई मेन हरियाणा टॉपर को स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित

जेईई मेन हरियाणा टॉपर को स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित

Mon, 21 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन हरियाणा टॉपर को स्कूल प्रशासन  ने किया सम्मानित
जेईई मेन हरियाणा टॉपर को स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

सफलता की कहानी, आशुतोष सिंगला की जुबानी

- भवन विद्यालय सेक्टर-15 में स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर की ओर से किया गया सम्मानित
- पटियाला से एमबीबीएस कर रही बहन पुनीत सिंगला को मानते है अपना आदर्श

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मन में अगर लक्ष्य पाने की इच्छा हो तो जरूरी नहीं कि आपको उसके लिए दिन-रात समर्पित होने की आवश्यकता हैं। बस हमें तय कर लेना चाहिए कि हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए कितना समय निकालना है और उस समय को केवल लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करना है। यह कहना है जेईई मेंस में हरियाणा टॉपर पंचकूला निवासी आशुतोष सिंगला का। आशुतोष सिंगला को इस उपलब्धि के लिए उनके स्कूल भवन विद्यालय सेक्टर-15 में स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशुतोष के पिता अशोक सिंगला भी उपस्थित रहे।

स्कूल स्टाफ की मिली मदद
जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाले आशुतोष ने बताया कि वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल स्टाफ और परिजनों को देते हैं। उन्होंने पूरा सहयोग दिया है। आशुतोष सिंगला ने बताया कि वह अपनी बहन पुनीत सिंगला को अपना आदर्श मानते हैं जो अभी पटियाला में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। आशुतोष ने बताया कि वह स्कूल में क्लास के अलावा छह घंटे की सेल्फ स्टडी करते थे। पुराने पेपर्स को साल्व करते थे ताकि वह समय पर टेस्ट देकर उसे रिव्यू कर सके। इसके लिए उन्होंने अपने स्कूल के सीनियर जेईई मेन टॉपर्स से भी सलाह ली थी। उनके द्वारा दिए सुझाव भी उनकी सफलता में काम आए। आशुतोष ने बताया अब उनका मेन फोकस जेईई एडवांस क्लीयर करना रहेगा।
विज्ञापन


पिता को देख इंजीनियर बनने की चाहत जागी
वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपना लक्ष्य पिता को देख कर निर्धारित किया। हालांकि अभी उन्होंने यह नहीं तय किया कि वह कौन सी इंजीनियरिंग करेंगे। आशुतोष पंचकूला सेक्टर-4 के रहने वाले हैं। उनके पिता हाउसिंग बोर्ड में एसडीओ हैं और उनकी माता बैंक मैनेजर हैं। पिता अशोक सिंगला ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने जेईई मेन में हरियाणा से टॉप किया है। उनका प्रयास रहेगा कि वे जेईई एडवांस के लिए आशुतोष को प्रोत्साहित करें। किसी अच्छे इंस्टीट्यूट से आगे की पढ़ाई करें। उन्होंने बताया कि फिलहाल आशुतोष को आगे की पढ़ाई के लिए वह किसी स्कूल में भेजेंगे। इसके लिए उन्होंने कुछ तय नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन विद्यालय सेक्टर-15 की प्रिंसिपल गुलशन कौर ने आशुतोष की इस उपलब्धि पर मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनके स्कूल में स्टूडेंट्स हायर क्लास में पहुंचता है वह उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना शुरू कर देते हैं। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर कुलभूषण गोयल ने जेईई मेन में अच्छे रैंक हासिल करने वाले अन्य बच्चों के नाम बताए। जिनमें आशुतोष सिंगला ने 99.998 अंक, अनिश सोफत ने 99.96, अदित खोखर 99.6, प्रथम गुप्ता 99.91, आशुतोष शर्मा 99.839, अरस्तू 99.81, अनिरुद्ध 99.76 सहित अन्य स्टूडेंट्स के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed