फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रभु कृपा समागम के लिए लग रहे टेंट को रोका

प्रभु कृपा समागम के लिए लग रहे टेंट को रोका

Sat, 19 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रभु कृपा समागम के लिए लग रहे टेंट को रोका
प्रभु कृपा समागम की तैयारियों को रोका
विज्ञापन

- पूरी फीस जाम ना करवाने पर संपदा अधिकारी ने दिया था आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी ने शुक्रवार को सेक्टर-पांच में लग रहे प्रभु कृपा दुख: निवारण समागम के टेंट लगने का काम रुकवा दिया। पिछले चार दिन से सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में टेंट लगाने का काम चल रहा था। लेकिन समागम के प्रबंधकों की ओर से केवल तीन दिन की ही फीस जमा करवाई गई थी। आशुतोष राजन ने तत्काल अपनी टीम को भेजकर कहा कि यदि पूरे पांच दिन की फीस जमा नहीं करवाई तो टेंट उखाड़ दिया जाए।

प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने टेंट को हटाने का काम शुरू कर दिया। पांच से 6 टेंट हटवा दिए गए। यह देखते ही समागम प्रबंधकों ने कुछ समय की मोहलत मांगी। इसके बाद संजीव सूद एवं अन्य पदाधिकारी संपदा अधिकारी आशुतोष राजन से मिलने पहुंचे, लेकिन वे दफ्तर में नहीं थे। इसके बाद उनके हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कार्यालय में पूरा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इन लोगों ने गुहार लगाई कि उनका टेंट ना उखाड़ा जाए वह फीस जमा करवाने के लिए तैयार हैं। आशुतोष राजन ने कहा कि प्राधिकरण का जो रेवेन्यू बनता है वह जमा करवा दें। इसके बाद प्रबंधकों ने बकाया फीस जमा करवा दी। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है जितने दिन जगह बुक होगी उतनी फीस अवश्य ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed