{"_id":"5c3f95f6bdec2273a51959fc","slug":"15476711531922-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे-22 के ऊपर बनेगा फ्लाई ओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे-22 के ऊपर बनेगा फ्लाई ओवर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-22 के ऊपर बनेगा फ्लाई ओवर
- सेक्टर-20-21 के सैकड़ों लोगों को मिलेगा जाम से निजात
- पांच से छह माह में शुरू हो जाएगा फ्लाई ओवर का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 12-12-ए और सेक्टर 20-21 के लोगों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। इन चारों सेक्टरों में रहने वाले लोगों को आने वाले 5 से 6 महीने में रोजाना होने वाले जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे 22 के ऊपर सेक्टर 12-ए से सेक्टर 20-21 की डिवाइडिंग की तरफ एक फ्लाई ओवर के निर्माण करने की योजना बनाई गई है। जिससे सेक्टर 20-21 में जाने वाले लोग सेक्टर 12-ए से सीधे फ्लाई ओवर से दूसरी तरफ पहुंच जाएंगे। मौजूदा समय में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में पिछले दिनों पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच दिल्ली में एक बैठक हुई थी। जिसमें यह पुल बनाने के लिए निर्णय लिया गया था।
हरियाणा सरकार के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ ने बताया कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलने वाला है। सरकार द्वारा तकनीकी सलाह के लिए विशेषज्ञ जीएल वर्मा को नियुक्त किया गया है। जीएल वर्मा ने प्रस्तावित नक्शा आज तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने पेश किया। जिसका विशाल सेठ ने अवलोकन किया और विस्तृत चर्चा की। विशाल सेठ एवं लोक निर्माण अधिकारियों द्वारा कुछ सुझाव भी दिए गए, जिसमें प्रमुखता पंचकूला से जीरकपुर जाने हेतु बनाने वाले, पंजाब से आकर हिमाचल जाने वाली गाडिय़ों का पंचकूला को बेरोकटोक पार करने का प्रस्ताव रखने के लिए कहा गया है। इस फ्लाईओवर में दो पैदल पहुंच वाले पुल और चढ़ती सीढ़ी का भी निर्माण किया जाएगा। जीएल वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही नये प्रावधान नक्शे में करके नया नक्शा पेश किया जाएगा, जिसके बाद इस रिपोर्ट पास करने के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। विशाल सेठ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 4 से 5 महीने का समय लग सकता है। वहीं विशाल सेठ ने बताया कि सेक्टर 19 के रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी जल्द ही होने की संभावना है।