{"_id":"5c311791bdec2256eb0d2135","slug":"154672128318-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की पेशी को लेकर अकाली दल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की पेशी को लेकर अकाली दल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की पेशी को लेकर अकाली दल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शिरोमणि अकाली दल पंचकूला के एक शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी के साथ शनिवार को उपायुक्त मुकुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि 10 जनवरी को गुरु पर्व के उपलक्ष्य में पंचकूला में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 11 जनवरी को राम रहीम की पेशी है, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो सकता है या तो तारीख को आगे बढ़ाया जाए या फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए ताकि 10 जनवरी को होने वाला गुरु पर्व और नगर कीर्तन शांतिपूर्वक हो सकें।
इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मलविंदर सिंह बेदी, जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह भुल्लर, सीनियर उपप्रधान दलजीत सिंह मरड, उपप्रधान डॉक्टर हरनेक सिंह, पंचकूला जिला मीडिया प्रभारी मैनपाल कटक वाल ने उपायुक्त को ज्ञापन पत्र सौंपा और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर चर्चा में हैं। सीबीआई कोर्ट में पेशी के मद्देनजर पुलिस ने सचिवालय परिसर को सील कर सुरक्षा बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 11 जनवरी को राम रहीम की पेशी पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में होनी है जिसके लिए कानून व्यवस्था के कारण पंचकूला सीबीआई कोर्ट के अलावा लघु सचिवालय परिसर में एंट्री स्थलों पर भी तारबंदी और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि डीजीपी संधू इससे पहले भी राम रहीम के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट सिरसा डेरा और सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर बयान दे चुके हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से नाम चर्चा घर समेत सभी सत्संग भवन पर नजर रखी जा रही है।