{"_id":"5c2e6a0cbdec2257272796cd","slug":"15465457928-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में सतलुज क्रिकेट अकाद्मी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में सतलुज क्रिकेट अकाद्मी ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट टूर्नामेंट में सतलुज क्रिकेट अकादमी ने मारी बाजी
गुरसिमरन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 9वें शहीद संदीप सागर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को पहला मुकाबला सतलुज क्रिकेट अकादमी और एंडेल क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। इसमें गुरसिमरन ने 106 रन और विदेह ने 98 रन की शानदार बल्लेबाजी की। मैच चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 में खेला गया।
सतलुज क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 249 रनों का विशाल स्कोर बनाया। एंडेल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही उनके बल्लेबाज 83 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गए। गुरसिमरन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला आईचर क्रिकेट अकादमी और आईवीसीए क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दूसरे मैच में आईचर टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 25 ओवर में 149 रन बनाए। नवनीत और कठोर ने दो-दो विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईवीसीए क्रिकेट अकादमी के बलराज ने 43 रन और ध्रुव ने 28 रन बनाए। टीम 25 ओवरों में 6 विकेट पर 147 रन ही बना सकी और आईचर क्रिकेट अकादमी ने 2 रनों से मैच गई। कार्तिक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।