फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट के लिए पंचकूला में बनाए 10 सेंटर -मुकुल कुमार

अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट के लिए पंचकूला में बनाए 10 सेंटर -मुकुल कुमार

Thu, 03 Jan 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट के लिए पंचकूला में बनाए 10 सेंटर -मुकुल कुमार

विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बनाए 10 केंद्र
उपायुक्त बोले, परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए किए जाएंगे बेहतर प्रबंध
औचक निरीक्षण के लिए 10 उड़न दस्तों का किया गया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा करवाई जा रही अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट को नकल रहित करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिला में 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 7309 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। उपायुक्त ने जिला सचिवालय के सभागार में परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पांच व छह जनवरी 2019 को यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। पांच जनवरी को लेवल तीन पीजीटी लेक्चरार की परीक्षा होगी। यह परीक्षा शाम को तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। छह जनवरी को लेवल दो टीजीटी कक्षा छह से आठ तक के अध्यापक के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। सुबह सत्र 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक रहेगा। इसी दिन लेवल एक प्राइमरी टीचर की परीक्षा सायं कालीन सत्र में होगी। इसका समय सायं तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक का रहेगा। उन्होंने ने बताया कि एल-1 की परीक्षा में 1849, एल-2 की परीक्षा में 3100 तथा एल-3 की परीक्षा में 2355 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को शाम के सत्र में जबकि 6 जनवरी को दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर लगभग 300 तक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में 10 उड़न दस्ते परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड के 10 उड़न दस्ते अलग से रहेंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, नगराधीश ममता शर्मा, स्कूल मुखिया, केन्द्र अधीक्षक, शिक्षा बोर्ड के अधीक्षक बलवान सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed