फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मजदूर एकता मंच ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मजदूर एकता मंच ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूर एकता मंच ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मजदूर एकता मंच ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला। अपनी आठ मांगों को लेकर सोमवार को मजदूर एकता मंच के सदस्यों ने उपायुक्त मुकुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रधान कर्मबीर बेदी ने बताया कि वह लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और न ही मंत्री। उन्होंने बताया कि पंचकूला में बने आशियानों की मरम्मत करवाई जाए। इसी के साथ ही मालिकाना हक, पेंटिंग, सीवरेज, पेयजल की व्यवस्था, टूटी सड़कों को ठीक करवाने के साथ स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाई जाएं। इसके अलावा इंदिरा, राजीव, खड़क मंगोली वालों को 50 गज का प्लाट दिया जाए। सरकार की ओर से चलाई गई आयुष्मान भारत योजना में सभी गरीबों को शामिल किया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बचे हुए राशन कार्ड धारकों को सूची में शामिल किया जाए। डीजल ऑटो व अन्य वाहनों को एनसीआर का परमिट जाए। इनके काउंटर साइन किए जाए। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को काबू किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में समाज कल्याण संघर्ष समिति के प्रधान महेंद्र शर्मा, सचिव देवेंद्र कुमार अमरनाथ, राजेश अभयपुर, साहिल, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद उमर, गीता, बिंदू, स्नेहलता, बबीता तलवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed