फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   यवनिका पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी

यवनिका पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी

Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
यवनिका पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी
यवनिका पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मस्ती में डूबे शहरवासी
विज्ञापन


- स्कूली बच्चों ने अपने पफार्मेंस से जीता लोगों का दिल
- विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में शनिवार को प्रशासन द्वारा आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर शहरवासियों को दिल जीत लिया। राहगीरी कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने जमकर मस्ती की। यवनिका पार्क का नजारा देखते ही बनता था। कोई गीतों पर डांस कर रहा था तो कोई योग के जरिए निरोग होने के लिए पसीना बहा रहा था। शहरवासियों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
राहगीरी कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त मुकुल कुमार, जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त जगपीत ढांडा, उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज सेतिया समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने युवाओं से सीधे तौर पर बातचीत करते हुए पूछा कि राहगीरी कार्यक्रम से आप लोग कैसा महसूस हो रहे हैं। इस पर युवाओं ने एक आवाज में कहा कि वो बहुत आनंदित महसूस कर रहे हैं और इस तरह का कार्यक्रम हर माह होना चाहिए।
विज्ञापन


शहरवासियों को तनाव मुक्त करना मुख्य उद्देश्य
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को तनाव मुक्त करना है। प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करवाया जाएगा। अगला कार्यक्रम इससे भी भव्य होगा ओर उसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। इसके साथ-साथ नई उमंग व ऊर्जा के साथ युवाओं व प्रतिभा कलाकारों ने मंच सांझा किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटिंग से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 की पंजाबी की शिक्षिका मोनिला दूहन जोकि वर्तमान में चलने फिरने में असमर्थ होने के बावजूद बच्चों के साथ मस्ती की। कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छात्रों की ओर से सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर पेंटिंग बनाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के छात्रों की ओर से मिट्टी से आकृतियां बनाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के छात्रों ने धागे से बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा सड़क यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस मौके पर एसीपी विजय देशवाल, जिला सड़क यातायात संगठन के प्रधान सुभाष कपूर, प्रिंसिपल मोहिंद्र सिंह चोहान सहित जिले के कई अधिकारियों ने राहगिरी कार्यक्रम में भाग लेकर युवक-युवतियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed