फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नायब सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंग

स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नायब सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंग

Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नायब सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंग
बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

रायपुररानी। शनिवार को रायपुररानी के केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया, कालका विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंगला ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की का ढांचा शिक्षा पर टिका होता है, यदि आज बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी तो फिर भविष्य में देश के विकास के काम आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 22 कॉलेज खोले और रायपुररानी क्षेत्र को छात्राओं के लिए कॉलेज खोला गया। वहीं वार्षिक आयोजन की समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केवीएम स्कूल के चेयरमैन हरी प्रकाश अग्रवाल, स्कूल प्रिंसिपल सुदेश कपूर, रायपुर रानी थाना प्रभारी मोहिंद्र ढांडा, रमेश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दर्शनलाल पुलेवाला और स्कूली बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed