{"_id":"5c2689abbdec22572b7e9bf2","slug":"1546029515135162-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य योजना के तहत 5162 के गोल्डन कार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य योजना के तहत 5162 के गोल्डन कार्ड बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन आरोग्य योजना के तहत 5162 लोगों के गोल्डन कार्ड बने
- योजना से जिले में 80 मरीजों को मिला 8,68,100 रुपये का लाभ
- 30 दिसंबर तक जिले में लोगों को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करेंगी स्वस्थ भारत यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-एक स्थित पंचकूला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर 3408.40 लाख रुपये की राशि से तीन एकड़ में निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया है। नववर्ष में इस रेस्ट हाउस का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह जानकारी पंचकूला उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला सचिवालय सभागार में आयोजित मासिक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस रेस्ट हाउस का कवर्ड एरिया 10,502 स्क्वेयर मीटर है। यह चार मंजिला होगा, जिसमें तीन ब्लॉक है।
15 जनवरी से शुरू होगा आरओबी निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि टांगरी नदी पर पुल का निर्माण कार्य 1333 लाख रुपये की राशि से किया गया है। इसके निर्माण से गांव टोडा, नटवाल, बरवाला, ककराली, जासपुर, भैभलपुर, मोली, गन्नी खेड़ा सहित 20 गांवों को लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर-19 में लगभग 3054.70 लाख रुपये की राशि से अंडरब्रिज का कार्य 15 जनवरी 2019 से आरंभ किया जाएगा। इस दिशा में टेंडर किए जा चुके हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से जिले में की गई अन्य विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी।
29 को यवनिका पार्क में राहगीरी कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि आज सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में सुबह 7 बजे राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वस्थ भारत यात्रा का पंजाब से पंचकूला में प्रवेश हो चुका है और यह 30 दिसंबर तक जिले में लोगों को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करेंगी और यह साइकिल यात्रा कालका में भी लोगों को जागरूक करेगी। यह यात्रा भारत सरकार की ओर से 16 अक्तूबर को आरंभ की गई थी। पंचकूला से यह यात्रा हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी होते हुए दिल्ली भी जाएगी। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओें के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 5162 परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाया जा चुके हैं। पंचकूला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, मोरनी, रायपुररानी, कालका, बरवाला के अस्पतालों में उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 80 मरीजों पर 8 लाख 68 हजार 100 रुपये की राशि वहन की जा चुकी है।
विज्ञापन
25 में से 21 डिफाल्टरों ने उठाया लाभ
मुकुल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही बिजली बिल सेटेलमेंट योजन के तहत जिले में उपभोक्ताओं की ओर से इस योजना के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। स्कीम के तहत अब तक 25 हजार डिफाल्टरों में से 21 हजार उपभोक्ता योजना का लाभ उठा चुके हैं। यह स्कीम 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है कि वे इस योजना का लाभ उठाए।