फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डीजे की थाप और राजस्थानी डांस गानों के साथ होगा नववर्ष का आगाज

डीजे की थाप और राजस्थानी डांस गानों के साथ होगा नववर्ष का आगाज

Sat, 29 Dec 2018 02:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डीजे की थाप और राजस्थानी डांस गानों के साथ होगा नववर्ष का आगाज
डीजे की थाप और राजस्थानी डांस गानों के साथ होगा नववर्ष का आगाज
विज्ञापन


- राजस्थानी परिधानों में कलाकार करेंगे स्वागत
- हल्दी घाटी और जंगल देवता होंगे मुख्य आकर्षण

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नववर्ष 2019 के आगमन को चंद दिन बचे हैं। इस बार लोग चौखी ढाणी में नववर्ष का शानदार आगाज करेंगे। चौखी ढाणी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राजस्थानी नाच गाने होंगे। 31 दिसंबर 2018 को नववर्ष कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के अलावा आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। राजस्थानी गाने, डांस और मस्ती का लोगों पर ऐसा नशा लोगों पर चढ़ेगा कि लोग अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।
नववर्ष के आगमन के लिए चौखी ढाणी में लोगों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। नये तरीके से तैयार किये गये चौखी ढाणी में जंगल देवता लोगों का स्वागत करेगा और हल्दी घाटी सभी का आकर्षण का केंद्र होगी। डीजे पर लोगों को झूमने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए कई प्रकार की राइड रखी गई है। चौखी ढाणी के डायरेक्टर हरगोबिंद गोयल और मयंक गोयल ने बताया कि नववर्ष पर वह हर साल कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, लेकिन इस बार कई नये आइटम लेकर आ रहे हैं। यहां पर लोगों का स्वागत राम-राम सा और तिलक लगाकर किया जाएगा। इसके बाद बाहर से आए लोगों की थकान को कम करने के लिए ठंडाई दी जाएगी। कहीं पर छोटे बच्चे राजस्थानी गानों पर डांस दिखाएंगे तो कहीं महिलाएं लोगों का विभिन्न राजस्थानी पारंपरिक गानों पर मनोरंजन ले सकेंगी।
विज्ञापन

बाई स्कोप के माध्यम से लोगों को राजस्थान की धरती के बारे में जानकारी दी जाएगी। चाय, पकौड़ा, कचौरी का आनंद भी कुछ अपना ही स्वाद बिखेरेगा। पूरे चौखी ढाणी में नववर्ष के स्वागत के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। मयंक गोयल ने पूरी शाकाहारी और नॉन एल्कोहल नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। जिसमें बेहिसाब खाना, राजस्थानी खाना, डीजे बाश, टोडलर प्ले एरिया आकर्षण होंगे। मयंक गोयल ने बताया कि बच्चों के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है। चौखी ढाणी घूमने के बाद जब लोग खाने का आनंद उठाने पहुंचते हैं, तो छ: तरह की सब्जियां दाल, कड़ी, पनीर, मिक्स सब्जी, दाल-बाट्टी के अलावा चूरमा, खीर, माल पूड़े, चटनी, बाजरे की खिचड़ी, देसी घी, शक्कर, मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी खाकर लोग आनंदित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed