फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुखबीर बादल पहुंचे बरनाला

सुखबीर बादल पहुंचे बरनाला

Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल पहुंचे बरनाला
सिख दंगे के आरोपी कांग्रेसी जल्द होंगे अंदर : सुखबीर बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को बरनाला क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि कि कांग्रेस की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर व एचकेएल भगत इत्यादि कांग्रेस नेताओं से मिलकर 84 में सिख दंगे कराए। उन्होंने कहा कि आज सज्जन कुमार को उम्रकैद हुई है और अगर राजीव गांधी जिंदा होते तो सबसे पहले उनको गिरफ्तार किया जाता। सुखबीर ने कहा कि 84 में हुए सिख कत्लेआम के लिए सीधे तौर पर गांधी परिवार जिमेदार है, जिनको कभी भी माफ नहीं किया जा सकता। मोदी सरकार के राज में 84 के सिख कत्लेआम के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें गठित कीं गईं। नतीजतन धीरे धीरे इंसाफ मिलने लगा और आरोपियों को सजाएं होने लगी। इस लड़ी में सज्जन कुमार को उम्रकैद हुई है। अब वह दिन दूर नहीं, जब इस 84 के कत्लेआम में शामिल सभी कांग्रेसी नेताओं को सजाएं मिलेंगी। सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने अपने फैसले में भी लिख दिया है कि सज्जन कुमार को राजनीतिक शह प्राप्त थी, जिस कारण वह 34 साल से सजा से बचा रहा, उसकी गांधी परिवार मदद करता था। क्योंकि कत्लेआम ही गांधी प रिवार के इशारों पर हुआ था। सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में कहा था कि 84 के सिख कत्लेआम में किसी कांग्रेसी का कोई हाथ नहीं है। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह क्या कहेंगे, जब सज्जन कुमार की भूमिका स्पष्ट हो गई है और उसको सजा भी हो गई है। बादल ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब सभी आरोपी कांग्रेसी जेल की हवा खाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सिखों के कातिलों सज्जन कुमार, टाइटलर इत्यादि को गांधी परिवार मंत्री पद देकर निवाजता रहा और अब कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर फिर सिखों के जख्मों पर नमक लगा दिया गया है। इस अवसर पर उनके साथ हलका बरनाला के इंचार्ज कुलवंत सिंह कंता, भदौड के इंचाज सतनाम सिंह राही, हलका महिलकलां के इंचाज संत बाबा बलवीर सिंह घुंनस, जिला प्रधान रमिंदर सिंह रमी ढिल्लों, शहरी प्रधान संजीव कुमार शोरी, राजीव कुमार लूवी, राजीव कुमार वर्मा, गुरजिंदर सिद्दू, जतिंदर जिम्मी इत्यादि अकाली नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed