{"_id":"5c17d2d7bdec225715597a0f","slug":"154506521212-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भगवंत मान के पास पीडितों ने रोया रोणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भगवंत मान के पास पीडितों ने रोया रोणा
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
रोजागार के नाम पर 4 लड़कियों सहित 35 युवकों विदेश ले जाकर किया नजरबंद
परिजनों ने बरनाला में सांसद भगवंत मान के सामने उठाया मुद्दा, चंगुल से छूटकर लौटे 30 लोगों ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पंजाब की 4 लड़कियों सहित 35 युवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर आर्मीनिया ले जाकर कमरों में बंद कर डराने व मारपीट करने का मामला परिजनों ने बरनाला में सांसद भगवंत मान के सामने उठाया। एजेंट के चंगुल से छूटकर लौटे 30 लोगों ने सांसद भगवंत मान से अपनी दास्तां बयां की व इंसाफ की मांग की। पीड़ित गुरदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी पक्खो कैंचियां (बरनाला), निरदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी घुम्मण (बठिंडा), रमजानदीप पुत्र सीरा खां निवासी भदौड़ (बरनाला), प्रदीप सिंह पुत्र मुकंद सिंह निवासी समाधभाई (मोगा), बेअंत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मांगेवाल (बरनाला), लवप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गुरम (बरनाला), संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गुरम (बरनाला), हरजोत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी पक्खो कैंचियां (बरनाला) व सुखचैन सिंह पुत्र जगजीत सिंह अच्चरवाला (लुधियाना) सहित 8 युवकों ने बताया कि तरखान माजरा, पटियाला निवासी एजेंट ने उनसे 8-8 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेजकर काम पर लगाने की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि एजेंट उन्हें दुबई के रास्ते आर्मीनिया ले गया। जब उन्होंने उससे अच्छा काम दिलाने को कहा तो उन्होंने मारपीट की। वहां के चार घरों में 35 व्यक्तियों को कई दिन तक नजरबंद कर रखा गया। जब भी कुछ खाने पीने को मांगा जाता तो पिटाई की जाती। देश वापस आने के लिए आरोपी एजेंट ने चार-चार लाख रुपये और मांगे। किसी तरह प्रबंध कर अभिभावक व रिश्तेदारों ने एजेंट को देने के लिए चार-चार लाख रुपये और भेजे। इसके बाद 3 लड़कियों व 27 युवक वापस पंजाब लौटे। पैसों का इंतजाम न होने पर अभी एक लड़की व 4 लड़के अर्मीनिया में फंसे हैं। सभी दो से चार माह पहले आर्मीनिया गए थे और वहां कोई काम भी नहीं दिया गया। पीड़ित युवकों ने बताया कि वह 18 नवंबर को पंजाब वापस आए। उन्होंने 28 नवंबर को जगरांव पुलिस को आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला। यही कारण है कि उन्होंने सांसद भगवंत मान को अपने साथ हुई ठगी जानकारी देते हुए फर्जी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। सांसद भगवंत मान व हलका बरनाला के आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पीड़ितों की शिकायत एसएसपी बरनाला को भेजी व आरोपी एजेंट पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। संपर्क करने पर जिला के एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि ठगी का यह मामला उनके ध्यान में आ चुका है। वह इसकी जांच करेंगे। किसी भी फर्जी एजेंट या युवकों के साथ ठगी करने वालों के खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।