फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ओवर टेक करते कंटेनर से टकराई कार,चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल

ओवर टेक करते कंटेनर से टकराई कार,चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ओवर टेक करते कंटेनर से टकराई कार,चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल
कंटेनर से टकराई कार,चालक समेत दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी के पास तेज रफ्तार मारुति और कंटेनर में हुई जोरदार भिड़ंत में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में दोनों घायल हिमाचल के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कंटेनर नंगल से श्री आनंदपुर साहिब की तरफ जा रहा था। कार चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था। कार चालक ने एक अन्य कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तो कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक भी संतुलन नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़ी एक निजी स्कूल की बस में जा टकराया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलवीर कुमार ने बताया कि हादसे में कार चालक राज कुमार पुत्र लाल सिंह व विनोद कुमार देहरा जिला कांगड़ा (हिमाचल) घायल हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed