फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुखवीर बादल मंडियों में बैठे किसानों का हालचाल पूछने के लिए बरनाला पहुंचे

सुखवीर बादल मंडियों में बैठे किसानों का हालचाल पूछने के लिए बरनाला पहुंचे

Sat, 10 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सुखवीर बादल मंडियों में बैठे किसानों का हालचाल पूछने के लिए बरनाला पहुंचे
पार्टी में किसी तरह की फूट नहीं: सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिअद प्रधान ने तपा अनाज मंडी में किसान का हालचाल पूछा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा पार्टी में किसी तरह की फूट नहीं है। सब कुछ अच्छा है। सुखबीर शनिवार को तपा अनाज मंडी में किसानों का हालचाल पूछ रहे थे।
सुखबीर ने कहा कि किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है। 10-10 दिन से किसान मंडियों में बैठे हैं। किसानों की दीवाली वाली रात भी अनाज मंडियों में गुजरी। इसके अलावा पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को जुर्माने किए जा रहे हैं। कैप्टन सरकार अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। किसानों से कर्ज माफी के नाम तले वोट बटोर लिया और अब किसानों का कर्ज माफ करने से मुकर गए हैं। किसान खुदकुशियां कर रहे हैं। गुटखा साहिब की कसम खाकर कैप्टन ने नशा खत्म करने का वादा किया था। सरकार के अपने ही नशे का सौदागर बने बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौजवानों को स्मार्ट फोन देकर उनका वोट ले लिया। युवाओं को न उनको स्मार्ट फोन और न ही नौकरियां दी गईं। वादाखिलाफी पर लोग कैप्टन सरकार को चलता करने की मूड हैं। उन्होंने कहा आज चुनाव हो जाएं तो अकाली भाजपा गठबंधन 100 सीट से भी ज्यादा जीतेगा और आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल पुरानी कुर्बानियों वाली पार्टी है, पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं है, पार्टी में सब अच्छा है। विरोधियों के मंसूबे पूरे नही होंगे। इस अवसर पर पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर ढींढसा, हलका भदौड़ के इंचार्ज हरपाल सिंह राही, हलका महिलकलां के इंचार्ज बलवीर सिंह घुंनस, हलका बरनाला के इंचार्ज कुलवंत सिंह कंता, परमजीत सिंह खालसा, नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार मंटी शोरी, राजीव वर्मा, राजीव लूबी, जतिंदर जिम्मी, वीरी जैलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed