फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   देश की अमनशांति भंग करना चाहती है कांग्रेस-सुखबीर बादल

देश की अमनशांति भंग करना चाहती है कांग्रेस-सुखबीर बादल

Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
देश की अमनशांति भंग करना चाहती है कांग्रेस-सुखबीर बादल
देश की शांति भंग करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : सुखबीर
विज्ञापन

अबोहर में आयोजित पोल खोल रैली में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश की अमन शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है। करीब तीन दशक पूर्व सिखों का नरसंहार करने वाली कांग्रेस आज पंजाब में फिर वही स्थिति पैदा करना चाहती है। जिसे अकाली-भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। सुखबीर रविवार को अबोहर में कांग्रेस के खिलाफ की गई पोलखोल रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान सुखबीर ने कहा कि 84 के दशक में पंजाब के लोग सूरज छिपने के बाद घर से नहीं निकल सकते थे। ऐसे माहौल में सिखों ने कुर्बानियां देकर शांति स्थापित की जिसे भंग नहीं होने देंगे। बादल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे जाखड़ की चुनौती स्वीकार करते हुए आज उनके पैतृक शहर में रैली करने आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिअद शहीदों की पार्टी है जिसे आज कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने जीवनकाल में जितने वर्ष जेल काटी है, उतने वर्ष तो कैप्टन को राजनीति करते नहीं हुई है। आज वही कैप्टन प्रकाश सिंह बादल पर कीचड़ उछाल रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए पंजाब की जवानी को नशों के नाम पर बदनाम कर दिया और झूठ का प्रचार करके सत्ता हासिल कर ली। सुखबीर ने अकाली-भाजपा वर्करों, उनके बच्चों और महिलाओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाने पर भी जाखड़ को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई है। इसके तहत ही हिंदू सिख एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी में कांग्रेसियों का सीधा हाथ है। रैली को विरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व मंत्री चौ. सुरजीत ज्याणी, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, मंजीत सिंह जीके, बलविंद्र सिंह भूंदड़ और अबोहर के विधायक अरुण नारंग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व बिजली मंत्री सिकंदर सिंह मलूूका, नरदेव सिंह बॉबी मान, जनमेजा सिंह सेखों, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, अकाली दल मुक्तसर के विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़, सतिंद्रजीत सिंह मंटा, अकाली दल के जिला प्रधान अशोक अनेजा, सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, देहाती प्रधान गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़, अश्विनी झूथरा, हरचरण सिंह पप्पू, राजदीप कौर, शिवराज गोयल, भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. धनपत सिहाग, जिला प्रधान सुबोध वर्मा, शिवराज गोयल, विजय लक्ष्मी भादू और अर्जुन सिहाग उपस्थित थे।



इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed