{"_id":"5b784d7542c792462d133a49","slug":"153461079617-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा व खैरा ग्रुप के विधायकों के पहुंचने की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा व खैरा ग्रुप के विधायकों के पहुंचने की भी संभावना
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा
केजरीवाल और सिसोदिया नहीं मिलेंगे खैरा गुट से
मानहानि केस में माफी मांगने के बाद पहली बार पंजाब आ रहे केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पार्टी के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने एक विशेष बातचीत में बताया कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया रविवार को पंजाब आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह खैरा ग्रुप के किसी भी विधायक से मुलाकात नहीं करेंगे। मान ने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हलका महलकलां से पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता के भोग में शामिल होने 19 अगस्त को बरनाला के गांव पंडोरी पहुंच रहे हैं, इस दौरान वह खैरा ग्रुप से दूरी बनाए रखेंगे। केजरीवाल ड्रग मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मानहानि केस में माफी मांगने के बाद पहली बार पंजाब आ रहे हैं। इस समय पंजाब की आप इकाई में बड़ा बवाल चल रहा है और बागी नेता सुखपाल खैरा ने पार्टी की पंजाब इकाई को भंग करके अपनी अलग कमेटी बना ली है। सूत्रों के मुताबिक विधायक पंडोरी के पिता के भोग में खैरा ग्रुप के विधायकों के पहुंचने की भी उम्मीद है, लेकिन केजरीवाल की बागी ग्रुुप के साथ बातचीत की कोई संभावना नहीं है। यह भी अनुमान है कि भोग के बाद केजरीवाल और सिसोदिया पार्टी के विधायकों और राज्य की लीडरशिप के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा कर सकते हैं। जबकि विधायक कुलवंत पंडोरी ने बताया कि उनके पिता की अंतिम अरदास पर भारी लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भोग समागम पर जुटने वाले लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पहुंचने वाले लोगों के लिए गुरु का लंगर चलेगा।