{"_id":"5b75aa6342c79245266d49a9","slug":"15344379795-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिया ने बरनाला में केवल ढिल्लों की रहायश पर की प्रैस कान्फरैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिया ने बरनाला में केवल ढिल्लों की रहायश पर की प्रैस कान्फरैंस
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य को शुद्ध पानी मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी : रजिया सुल्ताना
आप आदमी पार्टी हुई खत्म, केंद्र व अकाली भाजपा गठजोड़ भी फेल
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पंजाब की सैनिटेशन विभाग व उच्च शिक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि पंजाब में जितनी भी पानी की टंकियां हैं, उन सभी टंकियों की साफ सफाई करने के लिए उनको समूची पंचायतों के हवाले किया जा रहा है। जिससे पंजाब की जनता को कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल दौरान शुद्ध और साफ मुहैया हो सके। इन टंकियों की सफाई करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के जेई की लगाई गई है। जिनको सख्त हिदायतें कर दी गई हैं। हर माह जेई पानी वाली टंकियों की जांच करेंगे। कैबिनेट मंत्री रजिया बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों की रिहाइश पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। रजिया ने पंजाब में आरओ की व्यवस्था संबंधी कहा कि अगर कहीं टंकियों का पानी खराब होने की पुष्टि होगी तो गहराई से जांच करवाके आरओ लगाने की मंजूरी दी जाएगी। ताकि पंजाब के लोग बीमारी से बच सकें। राज्य को शुद्ध पानी मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है। रजिया ने कहा कि जिस गांव का पानी पूरी तरह खराब है, उस गांव के निवासियों को नहरी पानी साफ कर पीने के लिए मुहैया कराया जाएगा। पानी के मामले में बरनाला डार्क-जोन के आने के संबंध में रजिया ने कहा कि वह केंद्र सरकार से पंजाब में पानी की सफाई के लिए विशेष अनुदान की मांग करेंगी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल दौरान किसी भी गांव में पंजाब के नागरिक के साथ पक्षपात नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस सरकार का मुख्य मकसद पंजाब का विकास है न कि कोई भेदभाव की नीति के साथ चलना है। रजिया ने आम आदमी पार्टी को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का गुबारा फूल कर फट गया है और उसकी पदों के लिए लड़ाई सड़कों पर आ गई है। जिसका पंजाब में से खेल खत्म हो गया है। जबकि अकाली भाजपा गठबंधन अपनी नीतियों के कारण तीसरे नंबर पर चला गया है और केंद्र की मोदी सरकार जुमलों की सरकार सिद्ध हुई है और आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी।