{"_id":"5b65daa94f1c1b9c3e8b50a6","slug":"153340176210-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलिंकर से भरा ट्रक भाखड़ा नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलिंकर से भरा ट्रक भाखड़ा नहर में गिरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ....
कलिंकर से भरा ट्रक भाखड़ा नहर में गिरा
चालक का कुछ पता नहीं लग सका
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। गांव आलोवाल के पास कलिंकर से भरा ट्रक भाखड़ा नहर में गिर गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात 11 बजे के करीब गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा साहिब के पास हुआ। हादसा वाले स्थान के पास एक व्यक्ति को नहर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। पुलिस ने शनिवार सुबह गोताखोरों की सहायता से नहर में तलाशी शुरू की तो गोताखोरों ने नहर में ट्रक गिरे होने ही पुष्टी की। इस दौरान भारी मशक्कत के बाद दोपहर को ट्रक को नहर से निकाल लिया गया। लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शाम लाल पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव आलोवाल डालडा घाट हिमाचल प्रदेश से ट्रक में कलिंकर भर कर घर आ रहा था। गांव आलोवाल के नजदीक यह हादसा हो गया। ट्रक चालक शाम लाल का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। शाम लाल की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी और वह घर में अकेला ही कमाने वाला है। अपने दो भाइयों व बहन का अकेला ही सहारा है। शाम लाल के पिता सुरजीत सिंह भी अधरंग से पीड़ित हैं।