फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नंगल में दिखने लगा ट्रक अपरेटरों की हड़ताल का असर,

नंगल में दिखने लगा ट्रक अपरेटरों की हड़ताल का असर,

Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नंगल में दिखने लगा ट्रक अपरेटरों की हड़ताल का असर,
व्यापारियों का करोड़ों का माल ट्रांसपोर्ट में डंप
विज्ञापन

-नंगल में दिखने लगा ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर
-वीरवार देर रात टाहलीवाल की औद्योगिक इकाई के दो निजी ट्रकों पर नंगल में पर हुआ हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर नंगल में भी दिखने लगा है क्यों कि ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण बाहर से आने वाला माल नहीं आ रहा। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। बावजूद इसके न तो ट्रक ऑपरेटर पीछे हटने को तैयार हैं और न सरकार झुकती नजर आ रही है। हालात यह है कि जरूरी वस्तुओं की भी कमी शहर में खलने लगी है। लुधियाना, जालंधर व दिल्ली जैसे राज्यों से दुकानदारों का आने वाला सामान वहीं का वहीं डंप हो कर रह गया है।
सूत्रों की माने तो अगर कोई अपने निजी ट्रकों से समान लाने या ले जाने का प्रयास करता है तो स्थानीय ट्रक ऑपरेटर तोड़ फोड़ पर उतारू हो जाते हैं। नंगल में भी देर रात ऐसा ही मामला सामने आया जब जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल की एक मशहूर कंपनी का माल लेकर जा रहे दो ट्रकों पर नंगल डैम चौक पर तोड़ फोड़ हुई और जब उक्त ट्रकों के ड्राइवरों ने अपने ट्रक भगाने का प्रयास किया तो दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे दोनों ट्रकों को नुकसान पहुंचा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उक्त ट्रक चालकों द्वारा कोई शिकायत ना दर्ज करवाने के चलते मामला रफा दफा हो गया
विज्ञापन


क्या कहना है नंगल ट्रक यूनियन अध्यक्ष का
इस संबंध में ट्रक यूनियन नंगल के अध्यक्ष प्यारा सिंह से कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है और हो सकता है किसी शरारती तत्व का यह काम हो। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि यूनियन की 20 जुलाई से लगातार हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed