फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला जिले में नशे का प्रकोप और तेज हुआ

बरनाला जिले में नशे का प्रकोप और तेज हुआ

Tue, 17 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बरनाला जिले में नशे का प्रकोप और तेज हुआ
कोई नशा बेचने आए तो उसे पीटें : खैरा
विज्ञापन

बरनाला के कस्बा महिलकलां पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
कहा, लीडरों के संरक्षण से बिकता है नशा, इन पर कार्रवाई होगी तो नशा तस्करी रुकेगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विधायक सुखपाल खैरा मंगलवार को कस्बा महिलकलां में पहुंचे। इस दौरान खैरा ने लोगों से अपील की कि अगर आपके गांव में कोई भी नशा बेचने आता है तो उस को काबू करके उसकी पिटाई करें और गांवों में ठीकरी पहरे लगाएं। खैरा मंगलवार को जिले में पार्टी वर्करों से मीटिंग करने आए थे।
इस दौरान खैरा ने कहा कि अफसरों व लीडरों के संरक्षण पर ही नशा बिकता है, इन पर कार्रवाई होगी और इनको सजा मिलेगी तभी नशा तस्कर नशा बेचने से तौबा करेंगे। खैरा ने कहा कि आने वाले वर्षों तक प्रदेश के बहुत से गांवों में कोई बारात नहीं जाती दिखेगी, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में नशा खाने से युवकों की मौत हो चुकी है और उनके घर वीरान हो गए हैं। खैरा ने कहा कि बरनाला और संगरूर में करीब 250 युवक नशे की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की लत पंजाब में कुछ दिनों से नहीं आई है, यह तो बहुत पुरानी बीमारी है। कुछ बड़े लीडरों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी तो नीचे वाले अफसर खुद ही सुधर जाएंगे। लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं है। आज पंजाब का युवा विदेशों में जा रहा है व गांव खाली हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि उन्हें अच्छा रोजगार दें ताकि वह खुद स्वस्थ रहें और पंजाब को भी स्वस्थ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खैरा नौ जुलाई की रात नशे के ओवरडोज से मरे सुखदीप सिंह और जसविंदर सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक पिरमल सिंह धौला और विधायक मीत हेयर के पीए रोहित बंसल मौजूद थे।

नशे के ओवरडोज से बेहोश मिले दो युवक
तपामंडी में नशे की ओवरडोज से दो युवक बेहोश मिले। तपा मंडी से समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने इतना नशा किया हुआ था कि दोनों बेसुध थे। उन्होंने दोनों को नशा छुड़ाओ केंद्र पहुंचाया। समाजसेवी गुरभिंदर सिंह ने कहा कि जिले में नशा काफी बडे़ स्तर पर बिकता है। उसने बताया कि जिले में एक महीने में नशे की ओवरडोज से चार नौजवानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed