फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला गांव बौडे में गंदे पानी के निकास का

मामला गांव बौडे में गंदे पानी के निकास का

Mon, 16 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मामला गांव बौडे में गंदे पानी के निकास का
बीडीपीओ और पंचायत सचिवों को बंधकर बना एनएच किया जाम
विज्ञापन

मामला गांव बौडे में गंदे पानी की निकासी, मौका देखने पहुंचे थे बीडीपीओ
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव बौडे में पानी के निकासी की समस्या को पिछले 7 दिन से पंचायत और लोगों में चल रहे टकराव ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया, जब मौका देखने के लिए पहुंचे बीडीपीओ निहाल सिंह वाला से लोगों की तकरार हो गई और लोगों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेतृत्व में बीडीपीओ और मौके पर हाजिर पंचायत सचिवों को बंदी बना लिया। बेसक बीडीपीओ निहाल सिंह वाला मौके से झकानी देकर ओर प्राईवेट गाड़ी से भागने में सफल रहे। बाद में गुस्साए पीडित गांव वासियों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैदोके, ब्लाक प्रधान गुरचरन सिंह रामा और ब्लाक नेता बूटा सिंह भागीके के नेतृत्व में मोगा बरनाला राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया जो कि डेढ़ घंटा जारी रहा। इस मौके डीएसपी निहाल सिंह वाला सुबेग सिंह और थाना प्रमुख बधनी कलां सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके मामले को हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंगलवार 17 जुलाई को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की हाजिरी में पुलिया डालकर और पंचायत के खर्च पर मिट्टी डाल कर पानी के निकासी का प्रबंध किया जाएगा। उनके भरोसे बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय मार्ग से धरना उठाकर बीडीपीओ की गाड़ी को छोड़ा गया। इस मौके किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी जान बूझकर समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। गांव बौडे में भी गांव की गलियों में भरे गंदे पानी से जहां महिलाओं ओर पुरुषों को निकलने के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना है। पंचायत और बीडीपीओ जान बूझकर लोगों की समस्या को हल करने की बजाय टालमटोल कर रहे थे।

फोटो कैप्शन - गांव बौडे में बीडीपीओ निहाल सिंह वाला को घेरकर नरेबाजी करते किसान-मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed