{"_id":"5b4a2eb14f1c1b46748b4b12","slug":"153158827113-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल गाड़ी की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल गाड़ी की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। अकालसर रोड पर रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। युवती अपने भांजे को साथ लेकर उसके जन्मदिन के लिए बाजार से गिफ्ट खरीदकर लौट रही थी।
गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) हवलदार जसपाल सिंह ने बताया कि गीता रानी (21) की मां गुरमेल कौर निवासी बस्ती साधांवाली, मोगा के बयान पर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी गीता रानी गांव लंढेके का विवाह अमरजीत सिंह के साथ हुआ था। उसका पति गोवा में नौकरी करता है। वह मायके घर आई थी और उसके दोहते ओर मृतका के भांजे का जन्म दिन होने के कारण बाजार से जन्मदिन के लिए उपहार खरीदकर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक मृतक का भांजा और बहन मनदीप कौर भी साथ थी। दोपहर के समय वह बंद फाटक के पास से रेल लाइन पार करने लगी तो लुधियाना से फिरोजपुर जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। घटना के बाद गुरमेल कौर और मृतका की बहन मनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस बच्चे का जन्मदिन था वह अपनी नानी और मां की गोद में बिलख रहा था।
फोटो कैप्सन - मोगा में रेल गाड़ी की चपेट में आने से मृतक युवती की मां ओर अन्रू विरपलाप करते हुए