फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिविल अस्पताल में मौत

सिविल अस्पताल में मौत

Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौत
सेब का टुकड़ा सांस की नली में फंसा, जच्चा बच्चा की मौत
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में परिजनों ने दिया सेब खाने को, लेटकर खा रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सिविल अस्पताल में डिलीवरी कराने आई एक गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में डिलीवरी के लिए जसवीर कौर निवासी धौला डिलीवरी कराने के लिए आई थी। अस्पताल में गर्भवती महिला लेटकर सेब खा रही थी तो सेब उसकी सांस की नली में फंस गया और उसे सांस नहीं आया। जिस कारण महिला व पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सिविल अस्पताल के एसएमओ अफसर डा. जसवीर सिंह औलख ने बताया कि मृतका जसवीर कौर (22) पत्नी सर्वजीत सिंह वासी धौला को गत रात डिलीवरी का दर्द होने के कारण सिविल अस्पताल में उनके परिजनों ने उसको भर्ती कराया गया। सुबह उसके पारिवारिक मेंबरों ने उसे सेब खाने के लिए दिया तथा किसी काम से चले गए। लेकिन जसवीर कौर ने उनके जाने के बाद लेटकर सेब खाना शुरू किया जो कि उसकी सांस वाली नली में अटक गया, जिस कारण उसने जोर-जोर से खांसना शुरू किया। आसपड़ोस के मरीजों व उसके परिजनों ने तुरंत डाक्टरों को सूचित किया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद भी जसवीर कौर व उसके पेट में पल रहे बच्चे को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed