फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शोषण के विरोध में रेल महाप्रबंधक को भेंट करेंगे खून से भरा कलश

शोषण के विरोध में रेल महाप्रबंधक को भेंट करेंगे खून से भरा कलश

Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शोषण के विरोध में रेल महाप्रबंधक को भेंट करेंगे खून से भरा कलश
शोषण के विरोध में रेल महाप्रबंधक को भेंट करेंगे खून से भरा कलश
विज्ञापन

18 जुलाई को पूरे जोन से लाखों रेल कर्मचारी पहुंचेंगे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। रेलवे बोर्ड की कर्मचारी विरोधी और शोषणकारी नीतियों के विरोध में उत्तर रेलवे के पूरे जोन से लाखों रेल कर्मचारी 18 जुलाई को नई दिल्ली बडौदा हाउस पहुंच कर रेलवे महाप्रबंधक को खून से भरा हुआ कलश भेंट कर अपनी पीड़ा का इजहार करेंगे।

इस बारे में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल उपप्रधान जसपाल बलडोदिया व ब्रांच सचिव सुशील गोयल ने बताया कि कई दशकों से रेलवे कर्मचारियों के प्रति दमकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। जिसके विरोध में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के निर्देशों पर पूरे देश में ‘रेल से रन’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के लाखों पदाधिकारी 18 जुलाई को रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली पहुंच कर अपने खून से भरा हुआ कलश रेल महाप्रबंधक को भेंट करेंगे। इसी प्रकार से पूरे देश में रेलवे महाप्रबंधक कार्यालयों पर यह कार्यक्रम होगा। अपनी मांगों के बारे में उक्त यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना, रेल कर्मचारी को आयकर से मुक्त करना ,12 घंटे का ड्यूटी रोस्टर समाप्त करना, खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाना, न्यूनतम वेतन 24000 रुपये करना, सातवें वेतन के सभी प्रकार के भत्तों का भुगतान करना, रेल कर्मचारी के एक आश्रित को रेलवे में नियुक्त करने की छूट देने, रेल कर्मचारी म्यूच्यूअल, ऑन रिक्वेस्ट ट्रांसफर की नीति को उचित ढंग से लागू करके समान ग्रेड पर ही भेजने, एलडीसी ओपन सभी विभागों की परीक्षा का प्रबंध किया करने तथा पीएलबी बोनस की गणना न्यूनतम वेतन 18000 करना शामिल हैं। मंडल उपप्रधान जसपाल बलडोदिया व ब्रांच सचिव सुशील गोयल ने अधिक से अधिक कर्मचारियों को इस रोष प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। ताकि रेलवे को उक्त मांगें मानने पर मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed