{"_id":"5b4788c24f1c1ba5468b617e","slug":"15314147191915-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसूहा की छात्रा ने %स्टार प्लस% के कार्यक्रम %सबसे स्मार्ट कौन% में जीते 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसूहा की छात्रा ने %स्टार प्लस% के कार्यक्रम %सबसे स्मार्ट कौन% में जीते 15 लाख रुपये
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दसूहा की छात्रा बनी सबसे स्मार्ट, जीते 15 लाख रुपये
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में सातवीं कक्षा की छात्रा है हरलीन
अमर उजाला ब्यूरो
दसूहा (होशियारपुर)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की हरलीन कौर जो सातवीं कक्षा की छात्रा है, ने कीर्तिमान स्थापित किया है। उसने केवल सातवीं कक्षा में पढ़ते हुए ही स्टार प्लस पर आने वाले कार्यक्रम सबसे स्मार्ट कौन में 15 लाख रुपये जीते हैं। हरलीन कौर जिसके पिता एक किसान तथा माता एक गृहिणी हैं। एक भाई और बहन भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। हरलीन ने अपनी इस सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए बताया कि जिस दिन यह कार्यक्रम शुरू हुआ था, वह उसी दिन से इस कार्यक्रम को देख रही थी। हरलीन कौर ने बताया कि उसने घर बैठे ही एपिसोड 13 के पहले तथा दूसरे राउंड के 4 चार सही जवाब और तीसरे राउंड के दो सही जवाब बताए और 15 लाख रुपये जीत लिए। हरलीन के पिता ने जब डिटेल भेजी तो मुंबई से स्टार प्लस चैनल की ओर से अमृतसर से मुंबई की वापसी टिकट भेजी गई, जिस पर घरवालों को विश्वास नहीं हो रहा था। लेकिन मुंबई पहुंचने पर स्टार प्लस ने काफी प्यार तथा सम्मान दिया और 13वें एपिसोड के विजेता के रूप में शामिल किया गया।