{"_id":"5b3905754f1c1b64068b934c","slug":"153046360417-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति अनैतिक- विधायक डा.राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति अनैतिक- विधायक डा.राज
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति अनैतिक: विधायक
चब्बेवाल (होशियारपुर)। डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने मोदी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी करने और इस पर राजनीति करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि सेना की ऐसी गतिविधियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करना बचकाना हरकत है। पिछले दो दशक में 9 बार सर्जिकल स्ट्राइक की गईं थीं, लेकिन वाजपेयी और मनमोहन सिंह ने सेना की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की। यह सेना और प्रधानमंत्री पद के सिद्धांतों और गरिमा के खिलाफ है। सेना एवं देश की एकता और अखंडता का विघटन है। डॉ. राज कुमार ने कहा कि सितंबर 2016 के बाद, पाकिस्तान ने हमारे 146 सैनिकों को मार डाला, 1600 बार युद्धविराम तोड़ा और 79 आतंकवादी हमले हुए। इस सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा हुआ है या नुकसान। यहां तक कि नोटबंदी के दौरान मोदी ने बड़े दावे किए गए थे, कि यह पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद का खात्मा करेगा, लेकिन पाकिस्तान ने भारत पर हमले बढ़ा दिए। आए दिन हमारे सैनिक और नागरिक कश्मीर में मारे जा रहे हैं। डा. राज ने कहा कि लोग जागरूक हैं और अब लोग ऐसी अनैतिक राजनीतिक में विश्वास नहीं करेंगे, क्योंकि मोदी जी ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है और अब लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।