फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सवतंत्रा संग्रामी रत्न सिंह ढेर का हुआ दिहांत

सवतंत्रा संग्रामी रत्न सिंह ढेर का हुआ दिहांत

Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सवतंत्रा संग्रामी रत्न सिंह ढेर का हुआ दिहांत
सभी केंद्र
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी रत्न सिंह ढेर का निधन
अंतिम यात्रा में राज्यसभा मेंबर शमशेर सिंह दूल्लो सहित अन्य हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। स्वतंत्रता सेनानी सरदार रत्न सिंह ढेर का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। राज्यसभा मेंबर शमशेर सिंह दूल्लो भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शुक्रवार को गांव ढेर में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शूरवीर की तरफ से निभाए गए अहम रोल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान और शहादत हमारे लिए एक प्ररेणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा रत्न सिंह हमारे देश के कीमती हीरा थे, जिनके जाने की भरपाई नहीं हो सकती है। गांव ढेर में सरदार रत्न सिंह के दहांत से माहौल गमगीन था। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूल्लो के अलावा पूर्व विधायक भाग सिंह, प्रशासन की ओर से अधिक डिप्टी कमिश्नर लखमीर सिंह, तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह, पवन कुमार व अन्य पहुंचे। उनके संस्कार से पहले तख्त श्री केशगड़ साहिब के हेड ग्रंथी फुला सिंह ने अरदास की। पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी की तरफ से उन को सलामी दी गई। उनकी मृतक देह को उनके बेटे एडवोकेट जेपीएस ढेर और सुरिंदरपाल सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके अलग अलग समाज सेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों के नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed