फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   %खुशहाली के राखे% रेत की गैर -कानूनी निकासी पर रखेंगे निगरानी - लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल

%खुशहाली के राखे% रेत की गैर -कानूनी निकासी पर रखेंगे निगरानी - लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल

Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
%खुशहाली के राखे% रेत की गैर -कानूनी निकासी पर रखेंगे निगरानी - लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल
‘पूर्व सैनिक अवैध रेत खनन पर रखेंगे नजर’
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल बोले, सरकार की आंख और कान बनकर करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीनियर सलाहकार एवं सीनियर वाइस चेयरमैन गार्डियन आफ गवनेंस (जीओजी) सेवानिवत्त लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल टीएस शेरगिल ने कहा कि अब रेत माफिया की खैर नहीं है। पूर्व सैनिक रेत की गैरकानूनी निकासी रोकने के लिए भी निगरानी रखेंगे।
यहां जिला सचिवालय में पूर्व सैनिकों की मीटिंग को संबोधित एवं जिला अधिकारियों से मीटिंग दौरान कहा कि यह सरकार की आंख एवं कान बन कर काम करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से जरूरतमंदों की सेवा करने का न्योता देते कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पूर्व सैनिकों की ईमानदारी और देश प्रति निबाए फर्जों की तनदेही से पालना की भावना को देखते हुए उनको यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिशनर दिलराज सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी सरबत विकास योजना तहत राज्य एवं केंद्र सरकार की स्कीमों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के मंतव्य से जिले में 73 गार्डियनस आफ गवर्नेंस (खुशहाली के राखे) नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कीमों का दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्व सैनिकों को गांव पंचायत स्तर पर ‘खुशहाली के राखे’ के तौर पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला हेडक्वार्टर पर लेफ्टिनेंट कर्नल बलकार सिंह, जब कि आनरेरी लेफ्टिनेंट बलविंदर सिंह और आनरेरी नायब सूबेदार जगजीत सिंह को जिला सुपरवाइजर बनाया गया है। जिले की 4 तहसीलों में भी दो -दो सुपरवाइजर बनाऐ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीओजी के वाइस चेयरमैन मेजर जनरल एसपीएस ग्रेवाल ने भी पूर्व सैनिकों को कहा कि वह पंजाब सरकार की भलाई स्कीमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को यकीनी बनाने और जिला प्रशासन के कंधे से कंधा जोड़ कर काम करे। उन्होंने खुशहाली के राखें को सेवा केन्द्रों में मुहैया करवाई जा रही सेवाओं बारे भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

इस मौके दूसरे के अलावा एडिशनल डिप्टी कमिशनर (जनरल) जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल और एडिशनल डिप्टी कमिशनर (विकास) राजेश त्रिपाठी और एसडीएम सुखप्रीत सिंह,जिला कांग्रेस प्रधान कर्नल बाबू सिंह, कर्नल बलकार सिंह, एसपी वजीर सिंह खैहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed