{"_id":"5a9c23e44f1c1bf17b8ba6ef","slug":"15201824756-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नहर में कूदी,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नहर में कूदी,मौत
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला।
कस्बा धनौला की हरीगढ़ नहर में सिख अमृतधारी महिला ने रविवार को कूदकर आत्महत्या कर ली है।
महिला के नहर में छलांग लगाने के बाद वहां से गुजर रहे जगजीत सिंह निवासी बड़बर हाईवे पेट्रोलियम के कर्मचारी पाल सिंह व कुछ अन्य लोग भी नहर में कूद पड़े। उन्होंने महिला को बाहर निकाल लिया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना धनौला के थाना प्रभारी सतनाम सिंह, महिला कांस्टेबल अमरजीत कौर, हेड कांस्टेबल तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और हरिगढ़ नहर पर पहुंचकर घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। सतनाम सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए सरकारी अस्पताल बरनाला के शव घर में रखवा दिया गया है।