{"_id":"5a9ad6364f1c1bbb218b5d87","slug":"15200970521-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु को बचाते कार पलटी, एनआरआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु को बचाते कार पलटी, एनआरआई की मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु को बचाते कार पलटी, एनआरआई की मौत
होशियारपुर। कस्बा शामचौरासी के निकट बेकाबू हो कार पलटने से कार चला रहे 41 वर्षीय बलविन्द्र कुमार उर्फ बब्बा निवासी नूरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल बलविन्द्र को पहले कठार व बाद में होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।
शनिवार को सिविल अस्पताल परिसर में मृतक बलविन्द्र कुमार के परिजनों ने बताया कि मृतक 15 दिन पहले ही गांव से अबुधाबी गया था लेकिन परिवार में एक शादी में भाग लेने के लिए अबुधाबी से लौटा था। हादसे के समय कार में उसकी पत्नी व दोनों बेटियों के अलावा अन्य रिश्तेदार भी सवार थे, लेकिन सभी को मामूली चोटें ही आईं। बलविन्द्र होली के एक दिन पहले ही अबुधाबी से गांव लौटा था। होली के दिन वह अपनी पत्नी व बेटियों के साथ अपनी कार से जागो में भाग लेने गए थे। शामचौरासी के निकट सड़क पर अचानक लावारिस पशु के आ गया। बलविन्द्र ने कार में ब्रेक लगाया तो कार बेकाबू हो सड़क के किनारे पलट गई।