फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ankur Sharma's explosive unbeaten knock of 124 runs; Public Health won the match by 186 runs.

Panchkula News: अंकुर शर्मा की नाबाद 124 रन की तूफानी पारी, पब्लिक हेल्थ ने 186 रन से जीता मुकाबला

Mon, 31 Aug 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ankur Sharma's explosive unbeaten knock of 124 runs; Public Health won the match by 186 runs.
59 गेंदों में चार चौके और 10 छक्के जड़कर टीम का स्कोर 266 रन तक पहुंचाया, कंज्यूमर कमीशन की टीम 80 रन पर ढेर
विज्ञापन

भारत नेगी ने तीन विकेट चटकाए, अंकुर शर्मा और युवनिक कंधेला संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एचएसवीपी इंटर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पब्लिक हेल्थ विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टेट कंज्यूमर कमीशन को 186 रन से हरा दिया। पब्लिक हेल्थ की जीत के हीरो अंकुर शर्मा रहे, जिन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 124 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पब्लिक हेल्थ विभाग की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 136 रन बना लिए थे। अंकुर शर्मा ने पारी को संभालने के साथ तेजी से रन जुटाए। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 124 रन बनाए। करमजीत ने भी 19 गेंदों में 54 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवर में पब्लिक हेल्थ ने तीन विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए।
विज्ञापन


80 रन पर सिमटी कंज्यूमर कमीशन की टीम
267 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा स्टेट कंज्यूमर कमीशन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 10.5 ओवर में 80 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। युवनिक कंधेला ने टीम की ओर से सर्वाधिक 17 रन बनाए। पब्लिक हेल्थ की ओर से गेंदबाजी में भारत नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। धीरज भाटिया और दिनेश कुमार सैनी ने दो-दो विकेट लेकर कंज्यूमर कमीशन की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर शर्मा और युवनिक कंधेला संयुक्त मैन ऑफ द मैच
शानदार शतकीय पारी खेलने वाले पब्लिक हेल्थ विभाग के अंकुर शर्मा और हरियाणा स्टेट कंज्यूमर कमीशन के युवनिक कंधेला को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, भारत नेगी को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed