फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Torrential rains halted the Morni's progress, leaving many roads covered in debris and mud.

Panchkula News: मूसलाधार बारिश से फिर थमी मोरनी की रफ्तार, कई रास्तों पर मलबा-कीचड़

Mon, 31 Aug 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Torrential rains halted the Morni's progress, leaving many roads covered in debris and mud.
मोरनी-रायपुररानी और मोरनी-बड़ी शेर मार्ग प्रभावित, श्यामू गांव के पास दोनों ओर फंसे वाहन
विज्ञापन

पलासरा में पहले से बदहाल सड़क की हालत बारिश के बाद और बिगड़ी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। रविवार दोपहर करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मोरनी क्षेत्र की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित कर दी। मोरनी-रायपुररानी और मोरनी-बड़ी शेर मार्ग पर कई जगह पहाड़ों से मलबा और कीचड़ सड़क पर आ गया। इससे यातायात बाधित हुआ और श्यामू गांव के पास सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। वाहन चालकों को रास्ता खुलने तक इंतजार करना पड़ा।
मोरनी-रायपुररानी मुख्य मार्ग पर पलासरा के पास सड़क की हालत पहले से ही खराब है। बारिश के दौरान यहां मलबा और कीचड़ आने से आवाजाही और मुश्किल हो जाती है। हाल के दिनों में भी इस मार्ग पर कई बार मलबा गिरने से यातायात बाधित हो चुका है।
विज्ञापन


संपर्क मार्गों पर भी बढ़ी परेशानी
मोरनी के अन्य गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी बारिश से प्रभावित हुए। कई स्थानों पर पत्थर, मलबा और कीचड़ सड़क पर आने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान बार-बार रास्ते बंद होने से स्कूल बसों, निजी वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed