{"_id":"6a948cacbc66cf76ac0ea723","slug":"drainage-system-fails-in-pinjore-rainwater-flowing-onto-the-roads-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140656-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर में ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों पर बह रहा बरसाती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर में ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों पर बह रहा बरसाती पानी
विज्ञापन
नालों की ऊंच-नीच और मिट्टी जमने से निकासी ठप, घरों में भी घुस रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड सहित शहर की विभिन्न सड़कों पर बरसाती पानी की उचित निकासी नहीं होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गफूर मोहम्मद, रवी कुमार आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंजौर-कालका मुख्य रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाए गए नालों के निर्माण में लापरवाही साफ नजर आ रही है। कई जगह नाले सड़क से ऊपर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर इतने नीचे हैं कि उनमें मिट्टी जम चुकी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इन नालों में बरसाती पानी की एक बूंद भी नहीं जा रही। इससे पानी सड़क और उसके किनारे बह रहा है।
इसके अलावा हिमशिखा कॉलोनी से विराट नगर आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। हिमशिखा और सीआरपीएफ पिंजौर की ओर से तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर आ रहा है और घरों में भी घुस रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों के किनारे पानी की उचित निकासी व्यवस्था करने की मांग की है।